एक्सप्लोरर

Babbar Khalsa Terrorist Arrest: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार

Babbar Khalsa Terrorist Arrest: लुधियाना के शिंगार सिनेमा बम विस्फोट मामले में दोषी बब्बर खालसा के एक आतंकवादी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Babbar Khalsa Terrorist Arrest: पंजाब पुलिस ने रविवार को बब्बर खालसा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया. लुधियाना के शिंगार सिनेमा बम विस्फोट सहित अन्य मामलों में संदिग्ध यह आतंकवादी पिछले 12 साल से गिरफ्तारी से बच रहा था. पंजाब पुलिस के गैंगस्टर-विरोधी कार्य बल (एजीटीएफ) ने मोहाली के डेरा बस्सी से चरनजीत सिंह उर्फ पटियालवी को गिरफ्तार किया.

पटियालवी आतकंवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का सक्रिय सदस्य था और 2007 में लुधियाना में हुए विस्फोट में संलिप्त रहा है. इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे जबकि 40 लोग घायल हुए थे. बीकेआई के आतंकी मॉड्यूल का पुलिस ने 2010 में भंडाफोड़ किया था. यह आतंकी मॉडयूल पटियाला के कालीमाता मंदिर और अंबाला में 2010 में हुए विस्फोटों में भी कथित रूप से शामिल था.

एजीटीएफ के उप महानिरीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने रविवार को बताया कि पटियालवी के अन्य सभी सहयोगियों को पंजाब पुलिस ने 2010 में गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने बताया कि पटियालवी अलग-अलग पहचान और ठिकानों का इस्तेमाल करके पिछले 12 साल से गिरफ्तारी से बच रहा था. भुल्लर ने बताया, "पटियालवी फिलहाल ग्रंथी के वेश में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के एक गुरुद्वारे में छुपा हुआ था और किसी संचार उपकरण (मोबाइल फोन आदि) का इस्तेमाल नहीं कर रहा था."

विभिन्न पहचान पत्र बरामद

भुल्लर ने बताया कि उसके पास से पश्चिम बंगाल के पते वाले विभिन्न पहचान पत्र बरामद किये गए हैं. भुल्लर ने बताया कि पटियाला के बुट्टा सिंह वाला गांव के रहने वाले पटियालवी को माछीवाड़ा थाने में विस्फोटक पदार्थ कानून और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था. उन्होंने बताया कि सहायक महानिरीक्षक गुरमीत सिंह चौहान और पुलिस उपाधीक्षक बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व वाली टीम ने डेरा बस्सी के पास लाली गांव में स्थित गुरुद्वारे के पास से पटियालवी को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ेंः
Lata Deenanath Mangeshkar Award: 'इस बार राखी पर नहीं होंगी लता दीदी', पहला सम्मान मिलने के बाद बोले पीएम मोदी

Hubli Violence: CM बसवराज ने हुबली हिंसा को बताया बड़ी साजिश, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget