एक्सप्लोरर

स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले की बाबा रामदेव ने की निंदा, कहा- ये शोभा नहीं देता

रामदेव ने कहा, किसी के विचारों से असहमति होना यह लोकतांत्रिक तरीका है. लोकतंत्र में हमें एक तरफ मौलिक अधिकार दिये गये हैं, वैचारिक स्वाधीनता दी गई है और स्वामी अग्निवेश जी के पास भी संवैधानिक और मौलिक अधिकार हैं.

भोपाल: योग गुरू बाबा रामदेव ने झारखंड के पाकुड़ जिले में दो दिन पहले सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि विरोध में किसी के ऊपर इस तरह से हमला करके पिटाई करना अशोभनीय है. स्वामी अग्निवेश पर भीड़ द्वारा किये गये हमले के संबंध में पूछे गये एक सवाल पर रामदेव ने कहा, किसी के विचारों से असहमति होना यह लोकतांत्रिक तरीका है. लोकतंत्र में हमें एक तरफ मौलिक अधिकार दिये गये हैं, वैचारिक स्वाधीनता दी गई है और स्वामी अग्निवेश जी के पास भी संवैधानिक और मौलिक अधिकार हैं. विरोध करने वाले के भी संवैधानिक एवं मौलिक अधिकार हैं, वे कर सकते हैं.

रामदेव ने कहा, विरोध में किसी के ऊपर इस तरह से हमला करना, आक्रमण करना, पिटाई करना यह अशोभनीय है. बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 400 किलोमीटर दूर पाकुड़ जिले में कथित तौर पर बीजेपी, भारतीय जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की थी और उनके कपड़े फाड़ दिये थे.

स्वामी अग्निवेश लिट्टीपाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पाकुड़ गये थे, जहां उन्होंने कथित तौर पर गोमांस खाने का समर्थन किया था जिससे लोग उनके खिलाफ भड़क गये थे. बाद में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

मध्य प्रदेश में हाल ही में कुछ बाबाओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिये जाने पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में रामदेव ने कहा, स्वामी रामदेव ऐसे सन्यासी हैं, जिन्हें न मंत्री, न ही मुख्यमंत्री बनना है. बाबा रामदेव भोपाल से सटे मंडीदीप में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget