एक्सप्लोरर

अब 'बाबा का ढाबा' से घर बैठे कर सकते हैं खाना ऑर्डर

दिल्ली का 'बाबा का ढाबा' सुपरहिट हो गया है. शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन ढाबे पर भारी भीड़ जुटी.

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित 'बाबा का ढाबा'  पर आज भी लोगों की भीड़ जुटी हुई है. लंबी कतार में लोग घंटों से अपनी बारी का इंतज़ार करत रहे. कोई 20 किलोमीटर दूर से आया तो कोई दो घंटे सफ़र कर गुरुग्राम से बाबा की मदद करने पहुंचा.

'बाबा का ढाबा'  का रूप भी कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है, नया बोर्ड लग गया है, जगह जगह पर इश्तेहारों के स्टिकर चिपके हैं. बाबा के हाथ का स्वादिष्ट खाना अब घर पर भी उपलब्ध हो गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी 'बाबा का ढाबा'  की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘दिल्ली दिल वालों की’. मालवीय नगर से आप विधायक सोमनाथ भारती भी बाबा के ढाबे पर नजर आए. वह कहते हैं, “मैं बाबा के हाथ का खाना पहले से खाता रहा हूं और सालों से यहां आ रहा हूं. दिल्ली वाकई दिलवालों की है जो बिना जाति, धर्म, रंग इत्यादि देख दिल से मदद करने के लिए जानी जाती है. आज भी दिल्लीवालों की दरियादिली सबने देख ली.”

घंटों से लाइन में लगे उत्साहित बच्चों से एबीपी न्यूज़ ने बातचीत की जो बाबा के साथ सेल्फी लेने और मटर पनीर की सब्जी खाने आए हैं. अमित कहते हैं कि बाबा असली सेलेब्रिटी बन गए हैं, मैं अपने दोस्तों के साथ उनकी मदद करने के लिए आया हूं. मीनू कहती हैं कि मेरे घर में काम करने वाली बाई बाबा के हाथ का बना खाना खाने आती थी अब मै भी आई हूं.

सोशल मीडिया ने ‘बाबा का ढाबा’ चलाने वाले बुजुर्ग दंपती की उम्मीदों को नया जीवन दिया है और बाबा की वीडियो बनाने वाले गौरव वासन बताते हैं कि अब तक करीब ढाई लाख रुपये की मदद बाबा को मिल चुकी है.

यह भी पढ़ें:

Aadhar Card Update: बैंक में भी करा सकते हैं आधार कार्ड अपडेट, जानिए प्रोसेस और चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget