एक्सप्लोरर

सजा का एलान कल, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, 32 लाख कैश के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

पंचकूला: बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम को कल सीबीआई की विशेष अदालत रोहतक जेल में बने विशेष कोर्ट में सजा का एलान करेगी. सजा के एलान के मद्देनजर सूबे में सुरक्षा बंदोबस्त सख्त कर दी गई.

राम रहीम को रोहतक की जेल में कल दोपहर ढाई बजे कोर्ट सजा सुनाएगी. जज हवाई मार्ग से रोहतक जेल आएंगे.

इस बीच सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय के पास दो महिलाएं 32 लाख रुपए कैश के साथ पकड़ी गईं हैं. ये दोनों महिलाएं पुलिस नाके पर तलाशी के दौरान पकड़ी गईं. इन महिलाओं से सदर पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है. पैसा डेरा सच्चा सौदा का होने का शक जाहिर किया जा रहा है.

 स्कूल कॉलेज कल बंद

राम रहीम के फैसले के मद्देनज़र हरियाणा में सभी स्कूल कॉलेज कल बंद रहेंगे.

पंजाब के मालवा के 13 ज़िलों बरनाला, भटिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फजलीका, फिरोजपुर, लुधियाना, मानसा, मोनगा, मोहाली, मुक्तसर, पटियाला और संगरुर में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे, बाकी पंजाब में स्कूल कॉलेज खुलेंगे. सरकारी दफ्तरों में कहीं भी छुट्टी नहीं है.

दिल्ली और नोएडा में सभी स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे.

अब तक 38 की मौत

दूसरी तरफ हरियाणा हिंसा को लेकर डीजीपी बीएस संधू ने कहा है कि मरने वालों की संख्या 38 पहुंच गई है. पंचकूला में 32 और सिरसा में 6 लोगों की मौत हुई है.

साध्वी से बलात्कार के दोषी बाबा गुरमीत राम रहीम को कल उसके पापों की सजा मिलने वाली है. हाईकोर्ट ने इसके लिए हरियाणा सरकार को खास इंतजाम करने को कहा है.

हाईकोर्ट ने कहा कि जज को हवाई रास्ते से जेल ले जाया जाए. सीबीआई अदालत के जज के जाने के लिए पूरी व्यवस्था की जाए. जेल में ज्यूडिशिय़ल ऑफिसर, स्टाफ की सुरक्षा व्यवस्था हो.

गौरतलब है कि 25 अगस्त को जब सीबीआई की अदालत ने राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिया था तो उसके समर्थकों पंचकूला में जमकर गुंडागर्दी की थी. ऐसे हालात के मद्देनजर इस बार सजा का एलान जेल में सजे अदालत में ही करने का फैसला किया गया है. अब कल जेल में लगने वाली अदालत राम रहीम को 7-10 साल तक की सजा सुना सकती है. 15 साल पहले एक साध्वी ने अज्ञात चिट्ठी भेजकर बाबा पर रेप का आरोप लगाया था.

बाबा के डेरों पर एक्शन पूरे देश भर में राम रहीम के डेरों और ठिकानों पर कार्रवाई हो रही है. बलात्कारी बाबा के 36 डेरों पर अब तक कार्रवाई हो चुकी है. हरियाणा में भी डेरों को सील करने का काम चल रहा है. कुरुक्षेत्र में दो, मीर्जापुर में दो, उमरी गांव में एक डेरा खाली करा लिया गया. वहीं आर्मी सिरसा पहुंच चुकी है. जहां बाबा राम रहीम का मुख्य आश्रम है.

हालांकि सेना अभी डेरा के आश्रम में दाखिल नहीं हुई है. हालांकि डेरा को बाहर से बेरिकेड्स किया है. आर्मी के 10 कॉलम डिप्लॉय किए गए हैं. इनमें से 6 सिरसा में जबकि 4 पंचकूला में तैनात हैं. रोहतक शहर मे जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं, ताकि पंचकूला में हुई हिंसा जैसी कोई वारदात दोबारा ना हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget