एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन और विरोध में लामबंदी तेज, भोपाल में संतों की महासभा तो बिहार में बाबा के खिलाफ मोर्चा

Baba Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री का जहां एक तरफ जमकर समर्थन हो रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी खिलाफत भी हो रही है.

Baba Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री अपनी चमत्कारी शक्तियों की वजह से इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं. चूंकि इनकी शक्तियों को लेकर कई तरह के दावे किये जा रहे हैं तो उनके समर्थन और विरोध में लामबंदी तेजी हो गई है. एक तरफ जहां उनके समर्थन में संत महासभा बुला रहे हैं और प्रदर्शन भी हो रहा है तो वहीं, जन अधिकारी पार्टी के पप्पू यादव ने मोर्चा खोल दिया है.

बाबा बागेश्वर के समर्थन में भोपाल में रविवार, 22 जनवरी को संतों ने उनके समर्थन में एक महासभा बुलाई है. इसके अलावा दिल्ली में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में प्रदर्शन करने का एलान किया है. ये धरना प्रदर्शन जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा और इसकी तारीख 22 जनवरी दिन रविवार है. धीरेंद्र शास्त्री के विरोध की अगर बात की जाए तो बिहार में जाप पार्टी के नेता पप्पू यादव ने भी उन्हें चैलेंज दे दिया है.

क्या कहा पप्पू यादव ने?

पप्पू यादव ने कहा कि अगर उनमें हिम्मत और औकात है तो बिहार आकर बताएं और मैं जो कहता हूं वह करके दिखाएं. चमत्कार से देश की गरीबी को मिटा सकते हैं. ये लोग मार्केटिंग करते हैं और एक ही काम के लिए 200 से अधिक लोगों को लगाए रहते हैं. भीड़ में वह अपने लोगों को बैठाकर रखते हैं. पहले से सब कुछ सेट रहता है और उन्हीं लोगों को बुलाते हैं. इसके बाद उन लोगों का ही वे जीवनी बताते हैं.

बाबा लोग दुनिया के सबसे बड़ा चरित्रहीन लोग हैं. धीरेंद्र शास्त्री को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे बाबा को रौंद देना चाहिए और जेल में बंद कर देना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री हनुमान भक्त नहीं हैं, वह गंदा आदमी है. धीरेंद्र शास्त्री की बहन की शादी मुस्लिम के द्वारा दिए गए पैसे से की गई थी. ऐसे आदमी के किस्से से विज्ञान खत्म हो जाएगी. विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों को ऐसे लोगों के खिलाफ आना चाहिए.

समर्थन में आए कपिल मिश्रा

तो वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए हैं और उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है. उनका कहना है कि श्री बागेश्वर बालाजी शिष्य मंडल दिल्ली श्री बागेश्वर धाम सरकार महाराज जी के समर्थन में देश की राजधानी दिल्ली में विशाल शांतिपूर्ण धरना करेगा. ये धरना रविवार 22 जनवरी यानि आज सुबह 11 बजे से जंतर मंतर पर होगा.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: महाशिवरात्रि पर 121 गरीब बच्चियों की शादी कराएगी बागेश्वर सरकार, सर्वे टीम कर रही है ये जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget