एक्सप्लोरर

सुरक्षा कम करने पर तिलमिलाए आजम खां, कहा- हत्या कराने की साजिश

लखनऊ/रामपुर : उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां सुरक्षा कम किए जाने को लेकर तिलमिलाए हुए हैं. उन्होंने सोमवार को यहां तक कह दिया कि उनकी सुरक्षा कम करने का मतलब यही है कि उनकी हत्या की साजिश की जा रही है.

इतिहास गवाह है, जिसकी सुरक्षा कम की गई है, उसकी हत्या हो गई : आजम

रामपुर में अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए आजम ने कहा कि इतिहास गवाह है, जिसकी सुरक्षा कम की गई है, उसकी हत्या हो गई है. उनके साथ भी ऐसी ही साजिश की जा रही है. आजम ने कहा, "दो-तीन दिन पहले ही दूसरे प्रदेशों से धमकी भरे पत्र मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है. अब सुरक्षा भी कम कर दी गई."

यह भी पढ़ें : एक्शन में योगी, अखिलेश-मायावती को 'झटका', 105 नेताओं की सुरक्षा वापस

सपा सरकार में आजम खां को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी

गौरतलब है कि सपा सरकार में आजम खां को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी. लेकिन, योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद अब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. सरकार के इस कदम के बाद ही आजम ने यह सवाल उठाए हैं. यही नहीं यूपी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और मायावती की सिक्योरिटी को कम कर दिया है.

प्रदेश में 151 नेताओं को विशेष सुरक्षा दी जा रही थी, 105 की वापस ले ली गई है

आपको बता दें कि प्रदेश में 151 नेताओं को विशेष सुरक्षा दी जा रही थी. जिनमें से 105 की सुरक्षा पूरी तरह वापस ले गई है. जबकि 46 वीआईपी की सुरक्षा में कमी की गई है. जिन नेताओं से पूरी तरह सुरक्षा वापस ली गई है उनमें बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा प्रमुख हैं.

यह भी पढ़ें : सहारनपुर : 'शर्मनाक' घटना पर बीजेपी की चिंतन बैठक, नेताओं को दी जा रही 'व्यवहार' की ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget