एक्सप्लोरर

सुनवाई टालने को लेकर बुरे फंसे कपिल सिब्बल, सुन्नी वक्फ बोर्ड की सफाई, 'हमने नहीं कही ये बात'

इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कांग्रेस को घेरने में लगे हैं. उन्होंने अहमदाबाद की एक रैली में कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

अयोध्या/अहमदाबाद/नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर चुनावी दंगल में पहुंच गया है. इस मुद्दे पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला तेज़ हो गया है. इस बीच अयोध्या विवाद के एक पक्षकार हाजी महबूब अंसारी के उस बयान पर तूफान मच गया कि उन्होंने कपिल सिब्बल से सुनवाई टालने की बात नहीं कही थी.

अयोध्या विवाद के पक्षकार हाजी महबूब ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द इस मसले का हल किया जाए."

हाजी महबूब का कहना है, "कपिल सिब्बल ने किस वजह से ये कह दिया कि इसकी सुनवाई 2019 के बाद हो. उसे मैं गलत समझता हूं. मैं नहीं चाहता कि 1992 की तारीख फिर दोहराई जाए. कपिल सिब्बल हमारे वकील जरूर हैं, लेकिन वो कांग्रेस नेता भी हैं और हम लोगों को मालूम नहीं थी कि कोर्ट में वो ऐसी बात करेंगे."

वो आगे कहते हैं कि राजनीति अलग चीज़ है और मस्जिद का मसला अलग है. कुछ की आस्था जुड़ी है तो कुछ के ईमान का सवाल है. इस मसले का जल्द से जल्द हल हो.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से कपिल सिब्बल बतौर वकील पेश हुए थे. सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि अयोध्या विवाद की सुनवाई जुलाई 2019 तक टाल दी जाए, ताकि इसका असर चुनाव पर न पड़े. उनके इस बयान पर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद की एक रैली में कड़ी प्रतिक्रिया दी है. याद रहे कि हाजी महबूब सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य हैं.

बीजेपी का कांग्रेस पर अटैक

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला किया है. संबित पात्रा ने अहमदाबाद में प्रस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि अब साफ हो गया है कि कपिल सिब्बल ने कोर्ट में जो बात कही, वो कांग्रेस नेता के तौर पर कही.

मोदी ने पूछा- चुनाव सुन्नी वक्फ बोर्ड लड़ेगा?

हाजी महबूब के बयान से पहले पीएम मोदी अहमदाबाद की चुनावी रैली में इस मुद्दे पर जमकर कांग्रेस पर बरसे. उन्होंने कांग्रेस से पूछा है कि क्या साल 2019 में सुन्नी वक्फ बोर्ड चुनाव लड़ेगा या कांग्रेस?

चुनाव के लिए राम मंदिर को लटकाना चाहते हो?- पीएम मोदी

रैली में पीएम मोदी ने कहा, ‘’कांग्रेस के सांसद कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम समाज का पक्ष रख रहे हैं. ये उनका हक है, मुझे इसपर कोई शिकायत नहीं है. वह बाबरी मस्जिद बचाने के लिए वकालत कर रहे हैं, मुझे कोई समस्या नहीं है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’आप दलील रख सकते हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट में ये कहने की हिम्मत कर रहे हो कि साल 2019 के चुनाव तक सुनवाई टाल दी जाए, क्या आप (कांग्रेस) चुनाव के लिए राम मंदिर को लटकाना चाहते हो?’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget