एक्सप्लोरर

अयोध्या पर जल्द फैसला आने की उम्मीद बढ़ी, SC हफ्ते में 5 दिन करेगा सुनवाई

अयोध्या जमीन विवाद पर अब जल्द फैसला आने की उम्मीद की जा रही है. दरअसल अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई तीन दिन की जगह पांच दिन करने वाली है.

नई दिल्ली: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही ऐतिहासिक सुनवाई में आज एक नया आयाम जुड़ा. कोर्ट ने साफ किया कि इस मामले की सुनवाई सप्ताह में 5 दिन होगी. आमतौर पर इस तरह के पुराने और विस्तृत सुनवाई की ज़रूरत वाले मामले मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ही सुने जाते हैं. लेकिन कोर्ट ने कहा है कि इस मामले को सोमवार और शुक्रवार को भी सुना जाएगा. इस तरह की लगातार सुनवाई से 491 साल पुराने अयोध्या विवाद पर अंतिम फैसला जल्द आने की उम्मीद बढ़ गई है.

मामले की सुनवाई कर रही 5 जजों की बेंच के अध्यक्ष चीफ जस्टिस रंजन गोगोई हैं. उन्हें इसी साल 17 नवंबर को रिटायर होना है. ऐसे में इस बात को लेकर आशंका जताई जा रही थी कि उनके कार्यकाल में मामला निपट पाएगा या नहीं. ऐसा न होने की स्थिति में नए सिरे से सुनवाई शुरू करनी पड़ती. लेकिन हर हफ्ते 2 दिन की अतिरिक्त सुनवाई से अब ये तय हो गया है कि निश्चित रूप से इस समय सीमा के भीतर ही कोर्ट का फैसला आ जाएगा.

आज क्या हुआ 6 अगस्त से शुरू हुई सुनवाई के तीसरे दिन रामलला विराजमान के वकील के परासरन ने जिरह जारी रखी. उन्होंने कोर्ट को बताया, "इलाहाबाद हाई कोर्ट याचिका दायर करने में देरी के चलते निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड की अर्जी को खारिज कर चुका है. आदेश सिर्फ पूजा का अधिकार मांगने वाली गोपाल सिंह विशारद की याचिका पर आया था."

इस पर कोर्ट ने सवाल किया, "आपने मुकदमा भगवान की तरफ से दायर किया है. कानूनन मंदिर में स्थापित देवता को नाबालिग माना जाता है. उनके नाम से मुकदमा किया जा सकता है. लेकिन क्या जन्मस्थान को भी यही दर्जा दे सकते हैं?"

परासरन का जवाब था, "जिस किसी चीज को लोग पूजते हैं, उसे न्यायिक व्यक्ति का दर्जा दिया जा सकता है. जैसे सूरज की पूजा होती है, ज़रूरत पड़ने पर उसे भी कोर्ट को व्यक्ति की तरह देखना होगा. इस पर आंशिक सहमति जताते हुए कोर्ट ने कहा, "उत्तराखंड हाई कोर्ट पहले गंगा नदी को न्यायिक व्यक्ति का दर्जा देने वाला आदेश दे चुका है.

बुधवार को हुई सुनवाई में विवादित स्थान पर अधिकार जता रहा निर्मोही अखाड़ा मंदिर पर अपने ऐतिहासिक कब्ज़े के पक्ष में कोई सबूत नहीं दे पाया था. आज उसके वकील ने किन्हीं 2 पुरानी चिट्ठियों की मौजूदगी का दावा किया. कोर्ट ने उनसे कल चिट्ठियां पेश करने के लिए कहा है.

जान लें क्या है पूरा मामला?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget