एक्सप्लोरर

कुलभूषण जाधव केस पर बोले अटॉर्नी जनरल, 'ICJ में भारत की बड़ी जीत, बोगस पाई गईं पाक की दलीलें'

नई दिल्ली: इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने कुलभूषण जाधव केस पर आज अपना फैसला सुना दिया है. आईसीजे ने पाकिस्तान की ओर से दी गई सभी दलीलों को खारिज करते हुए पाक को आदेश दिया है कि अंतिम फैसले तक वह कुलभूषण जाधव को फांसी नहीं दे सकता है. भारत के अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने इसे भारत की बड़ी जीत करार देते हुए कहा कि इस केस में भारत हर हद तक जाएगा.

कुलभूषण जाधव केस पर ये बहुत अहम फैसला: अटॉर्नी जनरल

इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले पर अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि कुलभूषण जाधव केस पर ये बहुत अहम फैसला है. इस फैसले ने के जरिए पूरी दुनिया और दुनियाभर के न्यायाधीशों ने ये दिखा दिया कि पाकिस्तान की तरफ से जो भी दलीलें रखी गईं, वो गलत थी. आपको बता दें कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में 15 देशों के जजों की बेंच होती है.

अटॉर्नी जनरल ने कहा कि इस केस में दोनों देशों ने अपनी दलीलें रखीं. पाकिस्तान को ओर से दलीलें रखीं गई थी कि इस केस में प्रॉपर ट्रायल हुआ था, मिलिट्री ट्रायल हुआ था, वो सब बोगस पाया गया. इसलिए कोर्ट ने ऑर्डर किया कि कुलभूषण जाधव को अंतिम फैसले तक फांसी नहीं दी जाएगी और मामला की पूरी तरह से सुनवाई की जाएगी.

अंतिम फैसले तक कुलभूषण जाधव को फांसी नहीं

मुकुल रोहतगी ने बताया कि कुलभूषण जाधव केस में अब पूरा मु्द्दा देखा जाएगा, जोकि अगस्त के अंत तक होगा. उन्होंने कहा कि इसलिए पूरा भारत और जाधव की परिवार वाले निश्चिंत हो जाएं कि जाधव सुरक्षित है और जब तक सुनवाई पूरी नहीं हो जाएगी उन्हें सजा नहीं दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट के आदेश के बाद दोनों देशों के बीच एक बाइंडिंग है. अगर भविष्य में पाकिस्तान कहे कि कोई बाइंडिंग नहीं है तो कुलभूषण जाधव केस में भारत को जिस हद तक जाना पड़ेगा, भारत जाएगा.

फाइनल फैसले की तरफ ये बड़ा कदम

रोहतगी ने कहा कि आईसीजे के आदेश के बाद कुलभूषण जाधव केस में पाकिस्तान को ना केवल काउंसलर ऐक्सेस देना चाहिए बल्कि कुलभूषण के परिवार वालों को उससे मिलने देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस केस में फाइनल फैसले की तरफ भारत का ये बड़ा कदम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget