एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Murder: '3 नहीं 5 शूटर, जय श्रीराम का नारा स्क्रिप्ट का हिस्सा', अतीक हत्याकांड पर अफजाल अंसारी ने किया बड़ा दावा

Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड पर बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इसकी स्क्रिप्ट पहले से लिखी गई थी.

Atiq Ashraf Ahmed murder: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में सनसनीखेज हत्या ने सियासत को भी गर्मा दिया है. विरोधी दल पुलिस कस्टडी में सनसनीखेज हत्या को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. अफजाल ने आरोप लगाया कि इसके असल कातिल को छिपाने की कोशिश की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि तीनों शूटर्स का वीडियो इसीलिए बनाया गया ताकि ये साबित किया जा सके कि बस यही तीन थे. अपने भाई मुख्तार अंसारी पर खतरे को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की. बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर के एक मामले में 29 अप्रैल को गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में फैसला सुनाया जाना है. इसके लिए उसे बांदा जेल से गाजीपुर लाया जाएगा. अतीक की हत्या के बाद मुख्तार को भी खतरा सता रहा है.

अतीक की हत्या पर अफजाल अंसारी ने कहा वो सिर्फ अतीक का जनाजा नहीं था, वो देश की कानून व्यवस्था का जनाजा था. उन्होंने कहा अगर इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो तो पता चल जाएगा कि इसकी सारी स्क्रिप्ट पहले से तैयार की गई थी.

'तीन शूटर सिर्फ दिखावे के लिए, कुल 5 थे'

एक निजी मीडिया प्लेटफॉर्म से बात करते हुए अफजाल ने दावा किया कि हत्या करने में सिर्फ तीन नहीं बल्कि 5 लोग शामिल थे. उन्होंने कहा कि सबके काम बांटे गए थे. इन तीनों का ये रोल था कि तुम लोग जल्दी-जल्दी जय श्रीराम-जय श्रीराम का नारा भी लगाना और सरेंडर-सरेंडर चिल्लाना और जब वो मरणासन्न स्थिति में गिरे पड़े हों तो फायर भी करना ताकि फिल्म बनाकर दिखाई जा सके कि ये हत्या इन तीनों ने ही की थी. जो असली शूट करने वाले थे, वो इन तीनों के अलावा भी थे.

उन्होंने आरोपियों को पकड़े जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि एक ही सिपाई ने दो-दो आरोपियों को ऐसे पकड़ रखा था, जैसे कबड्डी का मैच चल रहा हो. 

'दिन जब पूरा हो जाएगा तो...'

मुख्तार अंसारी पर खतरे को लेकर अफजाल अंसारी ने कहा कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है. उन्होंने कहा, "अब कहा जा रहा है कि मुख्तार का नंबर है लेकिन अभी नंबर नहीं है. उन्होंने कहा दिन (मौत का) जब तय हो जाएगा तो घटनाक्रम, जो सपने में भी किसी ने न सोचा हो, वो हो जाएगा."

यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed Murder: अतीक-अशरफ हत्याकांड के हर राज खोलेगी SIT, रिमांड में आरोपियों से पूछे जाएंगे ये सवाल, पढ़ें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest News LIVE: 'आपने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने की कोशिश क्यों नहीं की', अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
LIVE: 'सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने की कोशिश क्यों नहीं की', दीपके ने PM से पूछा
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीमार्च पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीमार्च पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget