एक्सप्लोरर

असद की चैट से बड़ा खुलासा, उमेश पाल की हत्या से 5 दिन पहले वकील ने भेजी थी उसकी फोटो

Umesh Pal Murder: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटे असद और उसके वकील के बीच चैट सामने आई है. वकील ने असद को उमेश पाल की फोटो भेजी थी.

Umesh Pal Murder: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद की मोबाइल चैट से बड़ा खुलासा हुआ है. असद और उसके वकील की मोबाइल चैट सामने आई है. वकील खान सौलत हनीफ ने हत्याकांड से 5 दिन पहले उमेश पाल की फोटो असद को भेजी थी.

19 फरवरी, 2023 को वकील ने असद के मोबाइल पर उमेश पाल की फोटो भेजी थी. इसके ठीक पांच दिन बाद 24 फरवरी को उमेश पाल की प्रयागराज में दिन दहाड़े गोली और बम से हमला कर हत्या कर दी गई थी. इस दौरान उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई थी. उमेश पाल 2005 में हुए विधायक राजू पाल हत्याकांड में अहम गवाह थे. इस हत्याकांड में अतीक के बेटे असद को भी सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था. 

अतीक था हत्या का मास्टरमाइंड

उमेश पाल की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अतीक अहमद, अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और 9 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था.

उमेश पाल की हत्या का आदेश अतीक अहमद ने दिया था. उस समय वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद था. हत्या की साजिश उसके भाई अशरफ ने बरेली जेल में बैठकर रची थी. 

उमेश पाल हत्याकांड के 6 आरोपी मारे जा चुके

उमेश पाल हत्याकांड के तीन दिन बाद 27 फरवरी को पुलिस ने एक आरोपी अरबाज को मार गिराया था, जबकि 6 मार्च को एक अन्य आरोपी उस्मान भी मुठभेड़ में मारा गया था.

हत्याकांड के 49वें दिन 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने झांसी के पारीछा डैम के अतीक के बेटे असद को एक अन्य आरोपी गुलाम के साथ घेर लिया. पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों मारे गए थे.

अतीक-अशरफ की हत्या

15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर मीडिया के कैमरों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया था. अस्पताल की इमरजंसी के बाहर पत्रकार के भेष में पहुंचे शूटर्स ने गोलियां बरसाकर दोनों को मार दिया था. पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया था.

यह भी पढ़ें

'अतीक के गुर्गे जिंदा हैं...', ये मैसेज पुलिस को देने के लिए तीनों शूटर्स की रची जा रही हत्या की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget