एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद एक्शन मोड में सीएम योगी, यूपी सरकार ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

Ashraf Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाईअलर्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही प्रयागराज में धारा 144 लगा दी गई है.

Ashraf Ahmed Shot Dead News: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड पर आ गई है. देर रात (15 अप्रैल) को गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से मामले में रिपोर्ट तलब की गई थी. सूत्रों के मुताबिक, अब उत्तर प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय को मामले की रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट मुख्यमंत्री के साथ यूपी के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की बैठक के बाद भेजी गई. 

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में माहौल न बिगड़े इसके लिए हर तरह से नजर रखी जा रही है. प्रयागराज समेत पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके अलावा आस-पास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने, राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करने की हिदायत दी है. 

75 जिलों में धारा 144 लागू

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का रविवार (16 अप्रैल) को पोस्टमार्टम (Postmortem) किया जाएगा. हत्या के बाद विभिन्न शहरों में पुलिस ने 'संवेदनशील क्षेत्रों' में फ्लैग मार्च किया. प्रयागराज के पुराने शहर के चकिया और रजरपुर इलाके में तनाव की स्थिति बताई जा रही है. यूपी सरकार ने राज्य के सभी 75 जिलों में धारा 144 लागू कर दी है. 

कैसे हुई अतीक-अशरफ की हत्या

दरअसल, अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज के अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया था. मीडियाकर्मी दोनों से सवाल-जवाब कर रहे थे तभी हमलावरों ने गोलियां चला दी. बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के सामने अतीक और अशरफ को गोलियों से भून दिया. इस पूरे हमले को बाकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया. हालांकि, हत्या के तुरंत बाद ही तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया.

अब सामने आ सकती है शाइस्ता परवीन 

पति की हत्या के बाद अब शाइस्ता परवीन के भी सामने आने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. चर्चा है कि शाइस्ता परवीन दोपहर तक सामने आ सकती हैं. शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित है. वह अतीक और अशरफ के अंतिम संस्कार में शामिल होने की कोशिश कर सकती है. इससे पहले खबर सामने आई थी कि वह अपने बेटे के जनाजे में भी शामिल हो सकती है. हालांकि, पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच वह नहीं आई. 

ये भी पढ़ें: 

Atiq Ahmad Killed: अतीक-अशरफ की हत्या का पाकिस्तान से है कनेक्शन? नहीं थी निजी रंजिश, सुपारी किलिंग का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget