एक्सप्लोरर

भारत में कोविड वैक्सीन की मंजूरी मिलना महत्वपूर्ण, बड़े पैमाने पर आपूर्ति में मिलेगी मदद- एस्ट्राजेनेका

स्ट्राजेनेका ने भारत सरकार समेत कई कम व मध्यम आय वाले देशों को वैक्सीन आपूर्ति करने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ गठजोड़ किया है. कंपनी ने बुधवार को कहा कि मंजूरी मिलने से दुनिया भर के देशों में वैक्सीन की आपूर्ति करने में मदद मिलेगी.

नई दिल्ली: दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अपनी कोविड-19 वैक्सीन की मंजूरी मिलने को काफी महत्वपूर्ण माना है. कंपनी ने बुधवार को कहा कि इससे दुनिया भर के देशों में वैक्सीन की आपूर्ति करने में मदद मिलेगी. एस्ट्राजेनेका ने भारत सरकार समेत कई कम व मध्यम आय वाले देशों को वैक्सीन आपूर्ति करने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ गठजोड़ किया है. गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की पहचान बड़े पैमाने पर वैक्सीन निर्माण को लेकर है.

एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 वैक्सीन की मंजूरी को बताया अहम

कंपनी ने बताया कि उसकी वैक्सीन को छह देशों ‘भारत, अर्जेंटीना, डोमिनिकन रिपब्लिक, अल सल्वाडोर, मैक्सिको और मोरक्को’ में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. उसने मानव परीक्षण के हवाले से दावा किया कि वैक्सीन को प्रभावी और सुरक्षित पाया गया है. वैक्सीन की दूसरी खुराक के 14 दिन से अधिक समय तक किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा है. यहां तक कि न ही किसी को गंभीर नतीजों से जूझना पड़ा है. एस्ट्राजेनेका ने जानकारी दी कि कंपनी  2021 में वैश्विक स्तर पर तीन अरब खुराक की विनिर्माण क्षमता हासिल करने के लिए भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रही है.

जल्दी लाखों लोगों तक वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पास्कल सोरियट ने कहा, ‘‘आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिलने से जल्द ही लाखों लोगों तक वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी. ये दुनिया भर में वैक्सीन की एक समान उपलब्धता सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के भी सबूत हैं.’’ उन्होंने बताया कि कंपनी को उम्मीद है कि यह प्रभावी, अच्छी तरह से काम करने वाली और इस्तेमाल में सरल वैक्सीन अब घातक वायरस पर वास्तविक प्रभाव डालना शुरू कर देगी. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि भारत में आपातकालीन मंजूरी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. उन्होंने वैक्सीन की समान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में स्वागतयोग्य व प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया.

उद्धव ठाकरे की केंद्र सरकार को चिट्ठी, औरंगाबाद एयरपोर्ट का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज करने की गुजारिश

येदियुरप्पा को दोहरा झटका, हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार केस में जांच की दी इजाजत, FIR रद्द करने से भी इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डार्क वेब से ड्रग्स, बिटकॉइन से काली कमाई! बनमीत सिंह और उनकी पत्नी तलब
डार्क वेब से ड्रग्स, बिटकॉइन से काली कमाई! बनमीत सिंह और उनकी पत्नी तलब
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष का हंगामा
अभिजीत दीपके करेंगे शादी, आए रिश्ते, मां ने बताया कैसी बहू चाहिए?
अभिजीत दीपके करेंगे शादी, आए रिश्ते, मां ने बताया कैसी बहू चाहिए?
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget