एक्सप्लोरर

3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था सहायक इंजीनियर, CBI ने धर दबोचा

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोन में तैनात सहायक अभियंता एमएस मीणा और उसका सहायक बेलदार प्रकाश शामिल है.

CBI Arrested Civil Engineer Taking Bribe: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD) के नजफगढ़ जोन (Najafgarh Zone) में तैनात एक सहायक अभियंता को उसके सहयोगी समेत 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह लोग शिकायतकर्ता से उसके बन रहे घर की छत डालने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपी को दिल्ली (Delhi) की विशेष सीबीआई (CBI) अदालत के सामने पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए 2 दिन की सीबीआई रिमांड (CBI Remand) पर भेजा गया है.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोन में तैनात सहायक अभियंता एमएस मीणा और उसका सहायक बेलदार प्रकाश शामिल है. सीबीआई के मुताबिक शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत की थी कि वह नजफगढ़ में अपना घर बना रहा था. इस दौरान जब वह अपने घर का लेंटर डालने लगा तो उससे दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोन में तैनात बेलदार प्रकाश ने संपर्क किया और उससे कहा कि उसे लेंटर डालने के बदले 3 लाख रुपए की रिश्वत देनी होगी. यह रिश्वत सहायक अभियंता मीणा लेगा.

गिरफ्तार अभियंता के खिलाफ क्या हैं आरोप?
यह भी आरोप है कि शिकायतकर्ता को धमकाया गया कि यदि वह रिश्वत की रकम नहीं देगा तो उसे लेंटर नहीं डालने दिया जाएगा और यदि वह लेंटर डाल भी लेगा तो उसे अवैध बताकर तोड़ दिया जाएगा. शिकायत के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मामले की आरंभिक जांच की और इस जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य पाए जाने के बाद इस बाबत आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया इसके बाद शिकायतकर्ता से ₹1लाख की किस्त वसूल रहे आरोपी अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

सीबीआई (CBI) के मुताबिक गिरफ्तारी के फौरन बाद इनके ठिकानों पर छापेमारी की गई जहां से अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज समेत कुछ प्रॉपर्टी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. बरामद दस्तावेजों के आकलन का काम जारी है. आरोपी को दिल्ली (Delhi) की विशेष सीबीआई अदालत (CBI Court) के सामने पेश किया गया जहां से उसे 2 दिन की पूछताछ के लिए सीबीआई रिमांड (CBI Remand) पर भेजा गया है मामले की जांच जारी है.

Maharashtra Crisis: क्या शरद पवार ने टाला सीएम उद्धव ठाकरे का इस्तीफा? 5 दिन पहले ही छोड़ रहे थे मुख्यमंत्री का पद

 Maharashtra Political Crisis: आदित्य ठाकरे का बागियों पर बड़ा हमला, बोले- सिर्फ खाने का बिल ₹800000 तक आता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget