एक्सप्लोरर

Assembly Elections 2023 : इलेक्शन कमिशन की टीम करेगी त्रिपुरा का दौरा, चुनाव की तैयारियों का लेगी रिव्यू

ECI Visit To Tripura:  इलेक्शन कमिशन टीम 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेने के लिए 11 जनवरी से त्रिपुरा का दो दिवसीय दौरा करेगी.

Assembly Elections 2023: 2023 में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों के अलावा त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. इलेक्शन कमिशन टीम (ECI) राज्य में 2023 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए अगले साल त्रिपुरा (Tripura)का दौरा करेगी. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि यह दौरा दो दिन का होगा और 11 जनवरी से शुरू होगा. 

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की टीम पूर्वोत्तर राज्य की अपनी यात्रा के दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी. इसके साथ ही 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेगी. 

11 जनवरी को शुरू होगा दौरा 

त्रिपुरा के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (सीईओ) गीते किरणकुमार दिनकरराव ने  कहा, ‘‘चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार और दो निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे एवं अरुण गोयल की अगुवाई वाली ईसी की पूरी टीम यहां 11 जनवरी को आने वाली है और अगले दो दिन वे चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान ईसी की टीम निर्वाचन अधिकारियों और मुख्य सचिव के साथ बैठक करेगी तथा ‘‘मुक्त और  निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने के लिए संशोधित मतदाता सूची और अन्य तैयारियों’’ का जायजा लेगी.

पैरामिलिट्री बल की कुल 100 कंपनियों  को  दी गई है मंजूरी 

सीईओ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची अगले साल पांच जनवरी को जारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि ईसी की टीम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) की उपस्थिति में त्रिपुरा में सभी आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ सुरक्षा इंतजामों पर अलग से बैठक करेगी. अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में चुनाव के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय पैरामिलिट्री बल की कुल 100 कंपनियों की मंजूरी दी गई है.

अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय बलों की कई कंपनियां पहले ही यहां पहुंच चुकी हैं और जिलों में उन्हें भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. सीईओ ने कहा कि ईसी की टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेगी मुक्त और निष्पक्ष चुनाव के लिए उनके सुझाव मांगेगी. ईसी की टीम 13 जनवरी को मेघालय के शिलांग जाएगी और वहां वह चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी. 

ये भी पढ़ें- 250 करोड़ का प्लेन तो आ जाएगा, लेकिन नीतीश कुमार के लिए दिल्ली दूर क्यों; 3 प्वाइंट्स में समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget