एक्सप्लोरर

चुनावी राज्य पुदुचेरी में हलचल तेज- दो दिन बाद पीएम मोदी का दौरा, 1 मार्च को अमित शाह जाएंगे

केंद्र शासित राज्य पुदुचेरी में कल फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी. विधानसभा में मुख्यमंत्री नारायणसामी ने विश्वास मत खो दिया था.पुदुचेरी का वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल आठ जून 2021 को खत्म हो रहा है. ऐसे में चुनाव आयोग कभी भी राज्य में चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है.

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव: केंद्र शासित राज्य पुदुचेरी में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की सरकार गिरने के बाद अब बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. राज्य में जून से पहले विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य का दौरा करेंगे. अमित शाह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन बाद यानि 25 फरवरी को पुदुचेरी आएंगे.

बताया जा रहा है गृहमंत्री अमित शाह का ये पहला पुदुचेरी दौरा होगा. वह एक मार्च को पुदुचेरी आएंगे और यहां पार्टी कोर कामेटी की बैठक करेंगे. कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह यहां एक रोडशो भी करेंगे.

मोदी-शाह के दौरे से पहले राहुल गांधी का हमला

वहीं, पीएम मोदी और अमित शाह के इस दौरे से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज केरल में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. पुदुचेरी में सरकार गिरने को लेकर राहुल ने कहा, ''केंद्र सरकार एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराती है. आज़ाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है और चुनाव हारने का मतलब चुनाव जीतना है.''

केंद्र शासित राज्य पुदुचेरी में कल क्या हुआ?

बता दें कि केंद्र शासित राज्य पुदुचेरी में कल फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी. विधानसभा में मुख्यमंत्री नारायणसामी ने विश्वास मत खो दिया था. कांग्रेस के पांच विधायकों और सहयोगी डीएमके के एक विधायक के इस्तीफा देने के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी. कांग्रेस जब 2016 में विधानसभा चुनाव जीत कर सत्ता में आई थी तो उसके पास कुल 15 विधायक थे साथ ही सहयोगी डीएमके के 4 और एक निर्दलीय उम्मीदवार का साथ था.

8 जून 2021 को खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल

गौरतलब है कि पुदुचेरी का वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल आठ जून 2021 को खत्म हो रहा है. ऐसे में चुनाव आयोग कभी भी राज्य में चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है. यहां विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं और बहुमत के लिए 16 सीटें चाहिए. पुदुचेरी के अलावा इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं.

यह भी पढ़ें-

पुदुचेरी में सरकार गिरने पर बोले राहुल- चुनी हुई सरकारों को गिराती है मोदी सरकार, अब चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना

Delhi Violence: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा बोले- अपने भाषण पर कोई पछतावा नहीं, जरूरत पड़ी तो फिर ऐसा करूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget