एक्सप्लोरर

'इंडिया गठबंधन...', व‍िधानसभा चुनाव में BJP की जीत पर क्‍या बोले फारूक अब्‍दुल्‍ला?

Farooq Abdullah on India alliance: नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता फारूक अब्‍दुल्‍ला ने 3 राज्‍यों में बीजेपी की जीत पर कहा कि विपक्ष के इंड‍िया अलायंस को और मजबूती से काम करना होगा. मैदान बहुत आगे है.

Farooq Abdullah on Assembly Election Results: हिंदी भाषी तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में रव‍िवार (3 द‍िसंबर) को म‍िली बंपर जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद उत्‍साह‍ित है. वहीं, बीजेपी की जीत पर व‍िपक्षी ''इंडिया अलायंस'' दल के नेताओं की भी लगातार प्रत‍िक्र‍ियाएं आ रही हैं. आज सोमवार (4 द‍िसंबर) से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने आए जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री और लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान आया है. 

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, जम्‍मू-कश्‍मीर नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के अध्‍यक्ष फारूक ने कहा कि बीजेपी की जीत का असर इंड‍िया गठबंधन पर कुछ नहीं पड़ेगा, लेक‍िन हमें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है. भारत को एक रखना है, वह सभी के ल‍िए है. इसके ल‍िए हम सभी को म‍िलकर मजबूती से और काम करना होगा. 

'सभी को क‍िसी तरह से समायोज‍ित करने की जरूरत'  

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें हार और जीत दोनों से सीखने की जरूरत है. एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि इंड‍िया अलायंस में सभी का ख्‍याल रखना होगा. व‍िधानसभा चुनावों में सीट बंटवारे खासकर अख‍िलेश यादव को कांग्रेस की तरफ से मध्‍य प्रदेश में सीट नहीं देने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्‍होंने कहा क‍ि सभी को समायोज‍ित करना चाह‍िए और क‍िसी न क‍िसी तरह से करना होगा. मैदान बहुत आगे है. 

'उमर अब्‍दुल्‍ला ने भी अख‍िलेश यादव को सीट नहीं देने पर द‍िया था बयान'  

इस बीच देखा जाए तो रव‍िवार (3 द‍िसंबर) को नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के वाइस प्रेज‍िडेंट और जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने भी मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की हार और कमलनाथ पर प्रत‍िक्र‍िया व्‍यक्‍त करते हुए कहा था कि वो (कमलनाथ) कुछ समय के लिए मुख्‍यमंत्री बने, लेकिन तकरीबन 20 साल हो गए कांग्रेस वहां नहीं जीती है. उनका भी कहना है क‍ि कांग्रेस अगर अखिलेश यादव को 5-10 सीटें दे देती तो क्या हो जाता. ऐसे भी तो आपने कुछ नहीं जीता. कुछ सीटें अगर दे देते तो शायद स्थिति थोड़ी अच्छी हो जाती.  

द‍िल्‍ली में 6 द‍िसंबर को होगी 'इंड‍िया गठबंधन' की अगली मीट‍िंग  
 
तीन राज्‍यों में हार म‍िलने के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे की ओर से ''इंड‍िया गठबंधन'' की मीट‍िंग बुलाने का न‍िर्णय ल‍िया गया है. आगामी 6 द‍िसंबर को होने वाली व‍िपक्षी दलों की मीट‍िंग द‍िल्‍ली में होगी. आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में एनडीए गठबंधन के ख‍िलाफ 26 राजनीत‍िक दलों ने यह गठबंधन बनाया है. 

यह भी पढ़ें: Election Results: 3 राज्यों में कांग्रेस की हार पर जेडीयू का वार, 'पहले बुला ली गई होती इंड‍िया अलायंस की मीट‍िंग तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget