एक्सप्लोरर

Assam Politics: रिपुन बोरा के बाद असम कांग्रेस से कई और बड़े नेता आज टीएमसी में होंगे शामिल, मुकुल संगमा ने दी जानकारी

Politics: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा के टीएमसी में शामिल होने के एक दिन बाद ही पार्टी नेता मुकुल संगमा ने बताया कि बुधवार को कांग्रेस छोड़कर कई और बड़े नेता टीएमसी में शामिल होंगे.

North East Politics: एक तरफ कांग्रेस खुद को खड़ा करने की कोशिश में लगी है, तो दूसरी तरफ अलग-अलग वजहों से उसके संगठन को झटका लग रहा है. उसके कई बड़े नेता दूसरे दलों में जा चुके हैं. असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के एक दिन बाद ही पार्टी के नेता और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने घोषणा की है कि पूर्वोत्तर राज्य के कई कांग्रेस नेता बुधवार को यानी आज गुवाहाटी में टीएमसी में शामिल होंगे.

गुवाहटी में कार्यक्रम, कई बड़े नेता मौजूद

संगमा ने मीडिया को बताया कि, "तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले इन नेताओं में जमीन से जुड़े कुछ बड़े नेता भी शामिल हैं. इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए गुवाहाटी के रुक्मिणीनगर बिहू फील्ड में सुबह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. बोरा के अलावा इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव और लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के भी मौजूद रहने की सूचना है. ये सभी नए लोगों को पार्टी जॉइन कराएंगे."

ट्वीट कर दी थी जानकारी

वहीं संगमा ने मेघालय में टीएमसी विधायकों के नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल होने की खबर को अफवाह बताते हुए इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया. संगमा ने ट्विटर पर लिखा, "धीरे-धीरे लेकिन लगातार मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों में सभी बड़े नेता अपनी पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस को छोड़ देंगे. इनमें से कुछ कांग्रेस नेता औपचारिक रूप से 27 अप्रैल को टीएमसी के साथ आएंगे."

लगातार बिखर रहा कांग्रेस का संगठन

बता दें कि कांग्रेस के कई बड़े नेता अलग-अलग वजहों से या तो पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा चुके हैं या पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं. इनमें से कुछ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी ने बाहर का भी रास्ता दिखाया है. इसी कड़ी में मंगलवार को पार्टी ने पंजाब से सुनील जाखड़ और केरल से केवी थॉमस को पार्टी से निलंबित कर दिया था.

ये भी पढ़ें

Alwar Temple Demolition: अलवर में मंदिर तोड़ने को लेकर लोगों में गुस्सा, निकाली गई आक्रोश रैली, सीएम गहलोत ने बीजेपी को बताया औरंगजेब

Hanuman Chalisa Row: नवनीत राणा और भाजपा पर फिर बरसे संजय राउत, कहा- 'ED कब पिलाएगी राणा को चाय? क्यों बचाया जा रहा इस D-गैंग को?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget