एक्सप्लोरर

Assam: असम में 79 उप-जिलों को राज्यपाल ने दी मंजूरी, खत्म हो जाएंगे मौजूदा उप-प्रभाग

Assam Administration: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में बताया था कि जल्द ही नए उप संभाग और उप जिले अधिसूचित किए जाएंगे.

Assam New Sub-Districts: असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राज्य में 79 उप-जिलों के निर्माण को अपनी मंजूरी दे दी. मंगलवार (12 सितंबर) को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई. इसमें कहा गया है कि प्रशासनिक सुविधा, जमीनी स्तर पर अधिकतम तालमेल, उत्पादकता और दक्षता प्राप्त करने के लिए 79 उप-मंडलों का गठन किया गया है, जिन्हें अपने संबंधित प्रशासनिक जिलों के भीतर उप-जिलों के रूप में जाना जाएगा.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिसूचना में कहा गया है कि उप-जिलों की भौगोलिक सीमाएं विधायी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के साथ होंगी. उप-जिलों का मुख्यालय अपने केंद्रीय स्थान या जिला आयुक्तों के तय स्थान पर होगा. किसी भी उप-जिले के मुख्यालय के संबंध में किसी भी विवाद/भ्रम की स्थिति में समाधान होने तक उप-जिलों का मुख्यालय जिला मुख्यालय से काम करेगा.

इसके साथ ही बोडोलैंड प्रादेशिक जिलों और छठी अनुसूची के स्वायत्त जिलों को छोड़कर मौजूदा नागरिक उप-प्रभागों का अस्तित्व तत्काल प्रभाव से समाप्त हो जाएगा. 

नए उप-जिलों के कार्य और शक्तियां

इसमें कहा गया है कि नव निर्मित उप-जिलों की शक्तियां और कार्य वर्तमान में मौजूदा उप-प्रभागों के समान ही होंगे. अधिसूचना में कहा गया है कि शक्तियों के सौंपे जाने पर उचित समय में निर्णय लिया जाएगा. राज्य की कैबिनेट ने पहले ही उप-जिलों के निर्माण को मंजूरी दे दी थी.

अगस्त में बनाए गए थे 4 नए जिले

इसके पहले अगस्त में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रशासनिक क्षमता में सुधार लाने के लिहाज से राज्य में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार नए जिलों के गठन का फैसला किया था. 100वीं कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम हिमंत सरमा ने ये जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि चार नए जिले होजई, बिस्वनाथ, तामुलपुर और बजाली होंगे.

यह भी पढ़ें

'मार्टिन, सागर और...', जिन होटलों में रुके थे जो बाइडेन और ऋषि सुनक उनका था कोड नेम, भारत मंडपम का भी था खास नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget