एक्सप्लोरर

Assam GDP: 3 साल में पंजाब को पार कर जाएगी असम की जीडीपी, हिमंत बिस्वा सरमा का दावा

Assam GDP: असम सीएम हिमंत सरमा ने विधानसभा में बताया है कि राज्य की जीडीपी पंजाब से आगे निकल जाएगी. साथ ही उन्होंने बेरोजगारी के भी आंकड़े बताए.

Assam GDP Surpass Punjab: असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि अगले तीन साल में राज्य की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) पंजाब से आगे निकल जाएगी. बुधवार (15 मार्च) को राज्य की विधानसभा में जानकारी देते हुए सीएम हिमंत ने बताया कि असम कर्ज से जीडीपी का अनुपात 23 प्रतिशत पर बनाए हुए है.

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब की जीडीपी लगभग 6.80 लाख करोड़ रुपये है, जबकि असम की जीडीपी वर्तमान में 4.93 लाख करोड़ रुपये है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार के नेतृत्व में अगले 3 साल में असम जीडीपी के मामले में पंजाब को पछाड़ देगा.

राज्य में बेरोजगारों की संख्या घटी
बेरोजागारी के बारे में उन्होंने बताया कि राज्य में बेरोजगारों की संख्या 22 लाख से घटकर 12 लाख पर पहुंच गई है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में नौकरी पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होती है और इसमें किसी की सिफारिश नहीं चलती है.

सीएम ने कहा, "असम में अब ऐसा माहौल है कि नौकरी पूरी तरह मेरिट के आधार पर दी जाती है और पूरी पारदर्शिता है. मुझे कई बार पार्टी के ही कुछ लोगों की आलोचना झेलनी पड़ती है क्योंकि एक भी उम्मीदवार की सिफारिश नहीं करता हूं."

बाल विवाह में एक हजार लोग जेल में
बाल विवाह के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में असम सीएम ने बताया कि राज्य में बाल विवाह के आरोपों में गिरफ्तार 1000 लोग अभी भी ऐसे हैं जिनकी जमानत नहीं हुई है.विधानसभा में हिमंत सरमा ने कहा, सरकार से बाल विवाह को पूरी तरह से खत्म कर देगी. बाल विवाह के आरोप में अभी 1000 लोग जेल में बंद हैं. उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है क्योंकि कोर्ट इस मामले में सख्त है.

असम पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ 3 फरवरी को बड़ी कार्रवाई शुरू की थी. इसमें 3000 से अधिक लोगों को बाल विवाह में शामिल होने को लेकर पकड़ा गया था. कार्रवाई के पहले राज्य मंत्रिमंडल ने 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम पॉक्सो के तहत आरोप को मंजूरी दी थी.

यह भी पढ़ें

असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने खर्च किए 130 करोड़ से ज्यादा, तोड़ा पिछले मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget