एक्सप्लोरर

असम में प्रियंका गांधी की रैली, कहा- राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा, सरकार ने कुछ नहीं किया

असम दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी ने एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला. रैली के दौरान प्रियंका ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.

गुवाहाटीः असम विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी वहां के दौरे पर पहुंची. असम के दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी ने एक रैली के दौरान सर्बानंद सोनोवाल सरकार पर जमकर हमला बोला. महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे अधिक है. महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया. रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके पास मतदान की शक्ति है आपको इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए.

प्रियंका गांधी ने कहा, ''असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे ज्यादा है. महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया. आपके पास मतदान करने की शक्ति है, आपको इसका उपयोग जिम्मेदारी से करना चाहिए. यह चुनाव महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.''

असम दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत वहां की महिलाओं ने पारंपरिक पोषाका में किया. इस दौरान प्रियंका गांधी भी उन महिलाओं के साथ कदमताल मिलाते हुए झूमते दिखाई दी. प्रियंका गांधी ने इस मौके का जमकर लुत्फ उठाया.

प्रियंका गांधी ने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत गुवाहाटी के कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की. प्रिंयका सबसे पहले जलुकबारी इलाके में रुकी, जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह नीलाचल हिल्स स्थित शक्ति पीठ के लिए रवाना हो गईं. प्रियंका यहां लाल पोशाक में नजर आईं. यह रंग शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है. कांग्रेस नेता ने कहा कि वह काफी समय से मंदिर आना चाहती थीं और ''उनकी यह इच्छा पूरी हो गई.''

प्रियंका गांधी ने कहाच, ''मैंने अपने, अपने परिवार और सबसे अधिक असम के लोगों लिए दुआएं मांगी.'' राज्य में आगामी चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि राजनीति के बारे में बाद में बात करेंगे. असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा.

जब एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget