एक्सप्लोरर

'...तो सुप्रिया मैडम को वहां क्यों नहीं भेज देते', शरद पवार के फलस्तीन वाले बयान पर असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इजरायल हमास संघर्ष में फलस्तीन का समर्थन करते हुए कहा था कि ये जमीन फलस्तीन की है और भारत सरकार उनके पक्ष में ही खड़ा होना चाहिए.

Israel Palestine Issue: इजरायल-हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इस मुद्दे पर भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एनसीपी चीफ शरद पवार के फलस्तीन को लेकर दिए गए बयान पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है शरद पवार साहब सुप्रिया सुले मैडम को हमास की तरफ से लड़ाई लड़ने के लिए गाजा भेजेंगे.'

सरमा का बयान शरद पवार के उस बयान की प्रतिक्रिया में था जिसमें उन्होंने कहा था, 'हमें फलस्तीन के साथ मजबूती के साथ खड़ा होना चाहिए, वो पूरी जमीन फलस्तीन की थी और इजरायल ने आकर उस जमीन पर कब्जा कर लिया, उनके घरों पर कब्जा कर लिया. इजरायल वहां पर बाहरी लोग हैं और वास्तव में यह जमीन इजरायल की है.' उन्होंने आगे कहा, 'एनसीपी उन लोगों के साथ खड़ी है जिनकी यह जमीन है.'

शरद पवार के बयान की बीजेपी ने की आलोचना
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान की बीजेपी ने आलोचना की है. केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने कहा, 'मुझे बहुत दुख होता है जब शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता इजरायल पर हुए आतंकवादी हमले पर भारत के रुख पर ऐसे बेतुके बयान देते हैं.' 

पीयूष गोयल ने एक्स करके भी शरद पवार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, आखिर पवार साहब भी तो उस सरकार का हिस्सा रह चुके हैं बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाए थे और भारत पर हुए आतंकी हमले के दौरान सो रही थी.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने भी कसा तंज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी शरद पवार के फलस्तीन के समर्थन वाले बयान पर उनकी आलोचना की. उन्होंने कहा, इजराइल-फलिस्तीन विवाद पर भारत ने कभी भी अपने रुख को नहीं बदला है. भारत ने किसी भी रूप में, किसी के भी खिलाफ आतंकवाद का लगातार विरोध किया है. जब इजरायल में निर्दोष लोगों की हत्या हुई तो भारत समेत सभी ने इन हमलों की निंदा की. शरद पवार जी को भी आतंकवाद के खिलाफ ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए. 

उन्होंने आगे कहा, आतंकी हमलों से मुंबई को काफी नुकसान हुआ है. खासकर 26/11 के दौरान मुंबई में कई नागरिकों की मौत हुई है. मेरा शरद पवार जी से अनुरोध है कि वह वोट बैंक की राजनीति पर सोचने की बजाए आतंकवाद की भी निंदा करें.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के सामने किया प्रपोज, पहनाई अंगूठी, लॉयर गे कपल बोला- लड़ाई जारी रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget