एक्सप्लोरर

असम AJRS पोंजी घोटाला: मास्टरमाइंड गोपाल पॉल के खिलाफ CBI ने गुवाहाटी कोर्ट में दाखिल की आखिरी चार्जशीट

AJRS Ponzi Scam Case: जांच एजेंसी के मुताबिक, लोगों के पैसे ऐंठने के बाद गोपाल पॉल फरार हो गया था. उसे सीबीआई ने 12 नवंबर 2024 को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया था.

Assam AJRS Ponzi Scam: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने असम के बहुचर्चित एजेआरएस पोंजी घोटाले के मास्टरमाइंड गोपाल पॉल के खिलाफ विशेष सीबीआई कोर्ट, गुवाहाटी में अंतिम चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह चार्जशीट गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर दाखिल की गई है. फिलहाल, गोपाल पॉल न्यायिक हिरासत में है.

सीबीआई ने यह केस 14 अक्टूबर 2024 को असम सरकार के अनुरोध पर दर्ज किया था. इससे पहले यह मामला गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में 12 अगस्त 2024 को दर्ज किया गया था. आरोप था कि M/s AJRS Marketing Pvt. Ltd. (जिसके निदेशक गोपाल पॉल थे) अवैध तरीके से ट्रेडिंग कर रही थी, जबकि इसके पास भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से कोई मंजूरी नहीं थी.

असम में कई फर्जी ट्रेडिंग ऐप और पोंजी योजनाओं (Ponzi Schemes) से जनता को धोखा देने की खबरें आई थीं. इन योजनाओं के जरिए लोगों को ऊंचे रिटर्न (मुनाफे) का लालच दिया जाता था, लेकिन बाद में करोड़ों रुपये का गबन कर लिया गया.

कैसे हुआ घोटाला?

सीबीआई की जांच में सामने आया कि गोपाल पॉल ने अपने साथियों बिश्वनाथ रॉय और मृदुल दत्ता के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रची. इन्होंने M/s AJRS Marketing Pvt. Ltd., M/s AJRS Management Securities (OPC) Pvt. Ltd. और GSPAUL Marketing LLP जैसी कंपनियां बनाई.

इन कंपनियों ने AyurvedLife और AJRSTrading जैसे ब्रांड नामों से बाजार में खुद को उतारा और दावा किया कि वे आयुर्वेदिक उत्पादों जैसे तेल, क्रीम और एलोवेरा आधारित सामान बेचती हैं लेकिन जांच में पता चला कि ये सब फर्जी था. इन कंपनियों का असली मकसद जनता से पैसे इकट्ठा कर धोखाधड़ी करना था.

लोगों को लुभाने के लिए www.ayurvedlife.org और www.ayurvedlife.in जैसी वेबसाइटें चलाई गईं. जांच में सामने आया कि गोपाल पॉल और उसके साथियों ने इस घोटाले के जरिए लगभग ₹5.14 करोड़ की ठगी की.

गोपाल पॉल की गिरफ्तारी और मुकदमा

जांच एजेंसी के मुताबिक, लोगों के पैसे ऐंठने के बाद गोपाल पॉल फरार हो गया था. उसे सीबीआई ने 12 नवंबर 2024 को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया था. इससे पहले बिश्वनाथ रॉय और मृदुल दत्ता के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, और वे ट्रायल फेस कर रहे हैं.

कौन-कौन से अपराध दर्ज हुए?

सीबीआई ने गोपाल पॉल और उसकी कंपनियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और BUDS Act, 2019 के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं-

धोखाधड़ी और साजिश: धारा 120B (अपराध की साजिश), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी)

बेनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम (BUDS Act, 2019): धारा 25, 21(1), 21(2), 21(3) और 23

यह घोटाला असम में पोंजी स्कीम से जुड़े सबसे बड़े घोटालों में से एक माना जा रहा है. जांच जारी है और सीबीआई अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकती है.

ये भी पढ़ें: 26 लग्जरी गाड़ियां, 73 बैंक खातों में जमा करोड़ों रुपये किए अटैच, ED ने इस कंपनी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget