एक्सप्लोरर

असम: बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के विधायक ने इस्तीफा दिया, बीजेपी में शामिल होने की संभावना

AIUDF विधायक ने पिछले विधानसभा चुनावों में कई बार इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और असफल रहे थे. बाद में वह AIUDF में शामिल हो गए और इस साल चुनाव में उतरे.

गुवाहाटी: असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक फणीधर तालुकदार ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और दावा किया कि यह उनके निर्वाचन क्षेत्र और राज्य के लोगों के ‘‘व्यापक हित’’ के लिए है.

सूत्रों ने बताया कि पहली बार विधायक बने तालुकदार के बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा देने और सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की संभावना है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से AIUDF विधायी इकाई के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया.

तालुकदार ने अपने त्यागपत्र में लिखा है, ‘‘मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता और असम के लोगों के व्यापक हित में AIUDF पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ रहा हूं.’’ तालुकदार ने 29 अगस्त को कहा था कि वह एक सितंबर को बीजेपी में शामिल होंगे.

भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के AIUDF विधायक ने पिछले विधानसभा चुनावों में कई बार इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और असफल रहे थे. बाद में वह AIUDF में शामिल हो गए और इस साल चुनाव में उतरे.

तालुकदार ने सत्तारूढ़ दल की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद के उम्मीदवार रंजीत डेका को चुनाव में हराया. इससे वह AIUDF के इकलौते हिंदू विधायक बन गए. AIUDF के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी को तालुकदार का इस्तीफा मिल गया है. पार्टी के फिलहाल 16 विधायक हैं.

ये भी पढ़ें-
अफगानिस्तान में आतंकियों का नया नेटवर्क- तहरीक-ए-तालिबान अमारात भारत के लिए बन सकता है बड़ा खतरा

Explained: ईरान में कैसी होती है सरकार, जिसकी तर्ज पर तालिबान अफगानिस्तान में सरकार बनाना चाह रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget