एक्सप्लोरर

ASI ने किया 5 तीर्थ और 19 कूपों का निरीक्षण, जानें सर्वे को क्यों रखा गया था सीक्रेट

ASI Survey sambhal Temple: संभल के डीएम ने बताया कि मंदिर का सर्वे हो चुका है और सुरक्षा करणों से इसे गुप्त रखा गया था. सुरक्षा को लेकर सुबह से ही मंदिर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

ASI Survey sambhal Temple: उत्तर प्रदेश के संभल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने शुक्रवार (20 दिसंबर,2024) को प्राचीन शिव मंदिर और कुएं का निरीक्षण किया. संभल के डीएम के मुताबिक मंदिर का सर्वे हो चुका है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले को सुरक्षा कारणों से गुप्त रखा गया था. संभल में एएसआई की टीम ने 5 तीर्थ और 19 कूपों का निरीक्षण किया.

19 कूपों का सर्वे किया गया

ASI की टीम ने भद्रकाश्रम, स्वर्गदीप, चक्रपाणि, प्राचीन तीर्थ श्मशान मंदिर समेत 19 कूपों का सर्वे किया. दरअसल ASI ने प्रशासन से अनुरोध किया था कि ASI निरीक्षण को मीडिया कवरेज से दूर रखा जाए. बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे हुआ के करीब निरीक्षण हुआ.

कोर्ट के आदेश पर किए गए शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की जानें चली गई थी. इस वजह से आज यानी शुक्रवार को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुबह से ही मंदिर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

संभल के इन 22 जगहों का ASI ने इंसपेक्शन किया

1. चतुर्मुख ब्रहम कूप स्थित पानी की टंकी के पास, ग्राम आलम सराय, तहसील और जिला संभल
2. अमृत कूप स्थित कूप मंदिर, दुर्गा कालोनी, संभल, तहसील और जिला संभल
3. अशोक कूप स्थित मोहल्ला हल्लू सराय, संभल, तहसील और जिला संभल
4. सप्तसागर कूप स्थित सर्थलेश्वर मंदिर, सरथल चौकी के पास, मोहल्ला कोट पूर्वी, संभल, तहसील और जिला संभल
5. बलि कूप स्थित पुरानी तहसील के पास, कूचे वाली गली, संभल, तहसील और जिला संभल
6. धर्म कूप स्थित हयातनगर, संभल, तहसील और जिला संभल
7. ऋषिकेश कूप स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला कोट पूर्वी, संभल, तहसील और जिला संभल
8. परासर कूप स्थित कल्कि मंदिर के पास, मोहल्ला कोट पूर्वी, संभल, तहसील और जिला संभल
9. अकर्ममोचन कूप स्थित थाना कोतवाली संभल के सामने, मोहल्ला ढेर, संभल, तहसील और जिला संभल
10. धरणि बाराह कूप स्थित जामा मस्जिद चौकी के नीचे, मोहल्ला कोट गर्दी, संभल, तहसील और जिला संभल11.  भद्रका आश्रम तीर्थ, होज भदेसरा, संभल, तहसील और जिला संभल
12. स्वर्गदीप तीर्थ / सती मठ, स्थित ग्राम जलालपुर मौहम्मदाबाद, तहसील और जिला संभल
13. चक्रपाणि तीर्थ, ग्राम जलालपुर मौहम्मदाबाद, तहसील और जिला संभल
14. प्राचीन कूप स्थित एक रात वाली मस्जिद के पास, मोहल्ला कोट गर्दी, संभल, तहसील और जिला संभल
15. प्राचीन कूप स्थित जामा मस्जिद परिसर, मोहल्ला कोट गर्दी, संभल, तहसील और जिला संभल
16. प्राचीन कूप स्थित बाल विद्या मंदिर के सामने, मोहल्ला चमन सराय, संभल, तहसील और जिला संभल
17. प्राचीन कूप स्थित न्यारियों वाली मस्जिद, मोहल्ला खग्गू सराय, संभल, तहसील और जिला संभल
18. प्राचीन कूप स्थित गद्दियों वाला गोहल्ला, कोट पूर्वी, संभल, तहसील और जिला संभल
19. प्राचीन कूप स्थित सेठों वाली गली, मोहल्ला कोट पूर्वी, संभल, तहसील और जिला संभल
20. प्राचीन कूप स्थित एजेण्टी चौराहे के पास, मोहल्ला डूंगर सराय, संभल, तहसील और जिला संभल
21. प्राचीन मंदिर व कूप स्थित मोहल्ला खग्गू सराय, संभल, तहसील और जिला संभल
22. प्राचीन तीर्थ / शमशान / मंदिर, आर्य कोल्ड स्टोर के पास, अजीजपुर असदपुर, तहसील और जिला संभल

संभल में 46 साल बाद खुला था प्राचीन मंदिर

संभल में 46 साल बाद प्राचीन मंदिर खुला, जिसके बाद मंगलवार (17 दिसंबर 2024) को कई लोगों ने दर्शन और पूजा-अर्चना की. वहां एक कुएं की खुदाई के दौरान कई खंडित मुर्तियां मिली थी. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बीते दिनों जब मंदिर के दरवाजे खोले गए तो देखा कि अंदर धूल जम चुकी है. ऐसे में पुलिसकर्मियों ने खुद ही हाथों से शिवलिंग और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां साफ की. मंदिर के अंदर भगवान शिव, नंदी, हनुमान और कार्तिकेय की पुरानी मूर्तियां मिली हैं.

ये भी पढ़ें : Om Prakash Chautala Death: 'पिता से ज्यादा पढ़ा-लिखा होना ठीक नहीं', 82 साल की उम्र में ओम प्रकाश चौटाला ने जेल से पास की 10वीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget