एक्सप्लोरर

'फर्जी ट्विटर अकाउंट के मुद्दे पर महाराष्ट्र को किया जा रहा गुमराह', अशोक चव्हाण बोले- 2015 से था एक्टिव

Border Dispute: फर्जी ट्विटर अकाउंट (Fake Twitter Account) मामले को लेकर आज कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के बीच करीब 20 मिनट फोन पर बातचीत हुई थी.

Maharashtra-Karnataka Border Dispute: कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) का बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि दोनों राज्यों के सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) के ‘फर्जी’ ट्विटर हैंडल के मुद्दे पर महाराष्ट्र को गुमराह किया जा रहा है. 

विधानभवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए जब चव्हाण से पूछा गया कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में चुप क्यों है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ‘फर्जी’ ट्विटर  अकाउंट के मुद्दे पर विवाद को खत्म करने में कर्नाटक की मदद कर रही है, जिससे “भड़काऊ टिप्पणियां” की गईं. 

चव्हाण ने उठाए कई सवाल 

चव्हाण ने सोमवार (19 दिसंबर) को कहा कि ट्वीट में इस्तेमाल की गई भड़काऊ भाषा आपत्तिजनक है. उन्होंने कहा कि इस ट्विटर हैंडल को फर्जी बताया जा रहा है, लेकिन यह हैंडल जनवरी 2015 से सक्रिय था और ट्विटर की तरफ से वेरिफाइड किया गया है. अब तक कर्नाटक सरकार के सभी आधिकारिक फैसले इसी हैंडल पर पोस्ट किए जाते रहे हैं. उन्होंने पूछा कि अगर ट्विटर हैंडल फर्जी था तो महाराष्ट्र से जुड़े ट्वीट क्यों नहीं हटाए गए और ट्विटर अकाउंट अब भी कैसे एक्टिव है? उन्होंने कहा कि इस मामले में महाराष्ट्र सरकार को गुमराह किया जा रहा.

'बोम्मई की तरफ से पोस्ट नहीं किए गए थे ट्विट'

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले हफ्ते कहा था कि महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों का दावा करने वाले ट्विटर पोस्ट कर्नाटक के सीएम बोम्मई की तरफ से नहीं किए गए थे. इस मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि शीर्ष नेताओं के नाम पर फर्जी ट्वीट ने भी इस मुद्दे को बढ़ाया है. उन्होंने कहा था कि फर्जी अकाउंट बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

शिंदे और बोम्मई ने की फोन पर बात 

इस मामले को लेकर आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से करीब 20 मिनट तक फोन पर बातचीत की. बोम्मई ने शिंदे को बताया कि उनके खिलाफ फेंक अकाउट से ट्विट करने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया गया है. जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने यह हरकत की है उसके राष्ट्रीय पार्टी से जुड़ा हुआ होने की बात सामने आई है. 

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: कश्मीरी पंडितों की हत्या पर गुस्साए अधीर रंजन चौधरी, बोले- लोकसभा में हो इस पर विस्तार से चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget