एक्सप्लोरर

सफाई कर्मचारी की नौकरी करते हुए निकाला RAS का एग्जाम, पढ़ें आशा कंडारा के संघर्ष और लगन की कहानी

आशा कंडारा जोधपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारी की नौकरी कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने बच्चों का पालन-पोषण किया बल्कि अपनी पढ़ाई का भी पूरा ध्यान रखा. उनके दो बच्चे हैं.

जोधपुर: जीवन में अगर किसी चीज को पूरा करने की आशा हो तो कभी निराशा हाथ नहीं लगती. एक महिला को इस समाज में अकेले रहना है तो बहुत बड़ा चैलेंज उसके सामने होता है. साथ में बच्चे भी हों तो उनका लालन-पालन को लेकर भी बड़ी समस्या रहती है. लेकिन इन सब समस्याओं से लड़ते हुए जोधपुर की आशा कंडारा ने वह मुकाम हासिल किया है जिसे हर कोई हासिल करना चाहता है.

जोधपुर की आशा कंडारा का राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आरएएस) में सलेक्शन हुआ है. सबसे खास बात कि जोधपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारी की नौकरी करते हुए आशा कंडारा ने बच्चों की परवरिश का भी पूरा ख्याल रखा और साथ में अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखते रखा.

आज आशा कंडारा आरएएस में सलेक्शन होने पर बहुत खुश हैं. उनके दो बच्चे हैं. इसमें एक लड़का और एक लड़की है. उनका पूरा परिवार खुशियां मना रहा है. आशा ने पहली बार ही आरएएस की तैयारी की और उसी के साथ ही आरएएस में सलेक्शन भी हो गया. आशा का प्रशासनिक खंड में जाने का बचपन से ही शौक था. अब जाकर वह पूरा हो गया है. अब उन्होंने लोगों की मदद करने की भी जिम्मेदारी उठाई है.

दो बच्चे होने के किसी कारणवश आशा का तलाक हो गया जिसके चलते वो अपने पिता के घर ही रहने लगीं. मुसीबतों और संघर्ष के बीच जीवन कट रहा था. इसी बीच नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकली. इसमें उन्होंने आवेदन किया और आशा कंडारा की नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति हो गई.

जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली आशा कंडारा बखूबी नौकरी को अंजाम देने के बाद समय निकालकर अपने जीवन के लक्ष्य को साधने में जुटी रहीं. जब उसका परिणाम आया तो आंखों में खुशी के आंसू भी देखे गए. ऐसी कामयाबी मिली है कि  जिसको लेकर समाज का हर कोई बधाई दे रहा है.

'बचपन का प्यार...' गाने वाले स्कूली छात्र से छत्तीसगढ़ के सीएम ने की मुलाकात, कहा- वाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मेरठ ड्रम मर्डर केस में दोषियों को मौत की सजा, क्या अभी भी बच सकती है जान, जानिए आगे का रास्ता?
Explained: मेरठ ड्रम मर्डर केस में दोषियों को मौत की सजा, क्या अभी भी बच सकती है जान, जानिए आगे का रास्ता?
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget