एक्सप्लोरर

नाबालिग से रेप मामले में ताउम्र जोधपुर जेल में रहेगा आसाराम, जानें आज क्या-क्या हुआ

Asaram Guilty In Rape Case: आसाराम को सजा सुनाए जाने के लिए जोधपुर जेल में ही कोर्ट बनाया गया था. जहां ताउम्र कैद की सजा सुनते ही फफक-फफक कर रो पड़ा. वहीं आसाराम के वकील ने कहा है कि वह सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे.

जोधपुर: अपनी नाबालिग शिष्या से रेप के आरोपी विवादास्पद धर्मगुरू आसाराम केस की सुनवाई के लिए राजस्थान के सेंट्रल जेल में ही अदालत लगाई गई. सुबह-सुबह वक्त से काफी पहले ही अदालत के जज मधुसूदन शर्मा जेल पहुंच गए. करीब 10 बजे अदालत की कार्यवाही शुरू हुई और ढाई बजते बजते तक आसराम विचाराधीन कैदी से सजायाफ्ता कैदी बन गया.

जेल के बाहर मीडिया के कैमरों की भरमार थी. हर कोई ये जानना चाह रहा था कि आखिर इस ढ़ोंगी बाबा को कितनी साल की सजा मिलती है. लोगों की अपनी अपनी राय थी. पक्ष-विपक्ष में जितनी मुंह उतनी बातें थीं. लेकिन हर कोई इंसाफ चाह रहा था और आखिरकार जज ने अपना फैसला सुना दिया.

अदालत में आसाराम के वकीलों ने अपने मुवक्किल के लिए कम से कम सजा की अपील की, उनके बढ़ती उम्र का हवाला दिया, लेकिन जज ने एक न सुनी. जज साहेब का साफ कहना था कि आसाराम ने घिनौना अपराध किया है. और इस तरह अदालत ने 77 वर्षीय आसाराम को सबसे सख्त सजा का एलान किया. उन्होंने ताउम्र कैद-ए-बामुशक्कत सजा का एलान किया.

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मामलों की विशेष अदालत ने दो अन्य आरोपियों शिल्पी और शरद को भी दोषी करार दिया गया और अन्य दो प्रकाश और शिव को रिहा कर दिया. शिल्पी और शरद को 20-20 साल जेल की सजा सुनाई गई है.

पीड़िता का परिवार खुश कोर्ट में आसाराम का दोष सिद्ध होने के बाद पीड़िता के पिता ने कहा, ''हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और हमें खुशी है कि न्याय मिला.' अदालत के फैसले से पहले शाहजहांपुर में पीड़िता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था, इसके अलावा पीड़िता के घर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुमित शुक्ला समेत भारी फोर्स तैनात की गई थी.

रो पड़ा आसाराम आसाराम को सजा सुनाए जाने के लिए जोधपुर जेल में ही कोर्ट बनाया गया था. जहां ताउम्र कैद की सजा सुनते ही आसाराम फफक-फफक कर रो पड़ा. वहीं आसाराम के वकील ने कहा है कि वह सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे. उन्होंने कहा कि निचली अदालत के फैसले की कॉपी पढ़ने के बाद आगे कोई प्रतिक्रिया देंगे.

आसाराम समर्थकों पर कड़ी नजर आसाराम पर फैसले के मद्देनजर जोधपुर जेल के आसपास सुरक्षा कड़ी है. पूरे शहर में धारा 144 लागू है. इससे पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर केन्द्र ने राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सरकारों से सुरक्षा कड़ी करने और अतिरिक्त बल तैनात करने को कहा था. तीनों राज्यों में आसाराम के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं.

पीएम मोदी-आसाराम की दोस्ती पर कांग्रेस का हमला, पुराना वीडियो ट्वीट कर कसा तंज़

केंद्रीय गृह मंत्रालय का यह परामर्श डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पिछले साल अगस्त में बलात्कार के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा, पंजाब तथा चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के मद्देनजर भेजा गया था. उस समय हुई हिंसा में 13 लोग मारे गए थे.

2013 में गिरफ्तार हुआ था आसाराम आसाराम को इंदौर से गिरफ्तार कर एक सितंबर 2013 को जोधपुर लाया गया था और दो सितंबर 2013 से वह जेल में बंद है. नाबालिग ने अपनी शिकायत में कहा था कि आसाराम ने उसे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित आश्रम से बुलाकर जोधपुर में 15 अगस्त 2013 को रेप किया.

'काला जादू' करने वाले चौथी पास आसाराम के पास है 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

आसाराम पर गुजरात के सूरत में भी बलात्कार का एक मामला चल रहा है जिसमें हाईकोर्ट ने अभियोजन पक्ष को पांच सप्ताह के भीतर सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया था. आसाराम ने 12 बार जमानत याचिका दायर की, जिसे छह बार निचली अदालत ने, तीन बार राजस्थान उच्च न्यायालय और तीन बार उच्चतम न्यायालय ने खारिज किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget