एक्सप्लोरर

'ये 10वीं फेल होकर PHD के लिए आवेदन करने जैसा', ताजमहल को लेकर किस पर निशाना साध गए औवैसी

Asaduddin Owasi On Tajmahal: आगरा में लगातार हो रही बारिश ने ऐतिहासिक ताजमहल के मुख्य गुंबद को क्षतिग्रस्त कर दिया. बारिश की वजह से ताजमहल के बगीचे में भी पानी भर गया है.

Asaduddin Owasi On Tajmahal: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ताजमहल की देखभाल को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) पर निशाना साधा है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि ASI ताजमहल से सैकड़ों करोड़ रुपये कमाता है, लेकिन भारतीय संस्कृति के इस सबसे बड़े प्रतीकों में से एक के प्रति इसका व्यवहार निराशाजनक है.  

दरअसल आगरा में लगातार हो रही बारिश के कारण ऐतिहासिक ताजमहल का मुख्य गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया है. बारिश की वजह से ताजमहल के बगीचे में भी पानी भर गया है. ये पानी किस ओर से पहुंच रहा है इसके लिए एक जांच जारी है. 

'10वीं की परीक्षा में फेल होना और पीएचडी के लिए आवेदन करना'

ओवैसी ने अपने ट्वीट में चुटकी लेते हुए लिखा, "मजेदार बात यह है कि यही ASI वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को अपने अधीन लेने की दलील देता है, ताकि उनका उचित रखरखाव किया जा सके. यह कुछ वैसा ही है जैसे 10वीं की परीक्षा में फेल होना और पीएचडी के लिए आवेदन करना!" ओवैसी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ताजमहल की देखभाल को लेकर ASI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. कई बार ताजमहल की स्थिति को लेकर चिंताएं जताई जा चुकी हैं, और ओवैसी का यह बयान उन सवालों को एक बार फिर से ताजा कर रहा है.

वक्फ बोर्ड संपत्तियों पर ASI का नियंत्रण

ओवैसी ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर ASI द्वारा नियंत्रण की मांग को भी आड़े हाथों लिया है. उन्होंने ASI की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो संगठन ताजमहल जैसे ऐतिहासिक धरोहर की सही से देखभाल नहीं कर पा रहा, उसे वक्फ संपत्तियों को अपने अधीन लेने का कोई हक नहीं है.

ये भी पढ़ें:

IND vs BAN: क्या टेस्ट में कभी भारत से जीता है बांग्लादेश? जानें हेड टू हेड आंकड़े और कैसा है रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget