एक्सप्लोरर

शरद पवार के पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने को लेकर ओवैसी ने विपक्ष पर कसा तंज, पूछा- ये क्या पाखंड है?

Sharad Pawar With PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शरद पवार भी शामिल रहे. इसे लेकर विपक्षी एकता में हलचल है.

Sharad Pawar With PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुणे दौरा खूब चर्चा में है, खास बात ये है कि चर्चा की वजह पीएम मोदी नहीं बल्कि एनसीपी चीफ शरद पवार हैं. महाराष्ट्र में मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच शरद पवार ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया और उन्हें तिलक पुरस्कार से सम्मानित भी किया. इवेंट की जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें लेकर विपक्षी खेमे में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसे लेकर तंज कसा है. 

ओवैसी बोले- ये कौन सा पाखंड है?
असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी और शरद पवार की पुणे में आयोजित कार्यक्रम की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ तमाम विपक्षी दल मणिपुर मामले को लेकर सरकार का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शरद पवार पीएम मोदी के साथ मंच पर दिख रहे हैं. ओवैसी ने लिखा, "लोकसभा में एनसीपी और अन्य विपक्षी दल मणिपुर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं शरद पवार खुशी-खुशी पुणे में नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर रहे हैं. ये क्या पाखंड है? उधर बीजेपी संसद में खुशी-खुशी बिना चर्चा के बिल पास करा रही है."

सहयोगी दलों का रुख
महाराष्ट्र में एमवीए के दो अन्य सहयोगी दलों शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस की तरफ से भी शरद पवार के पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर रिएक्शन सामने आया. जहां शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए कहा कि शरद पवार को इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए था और ऐसा करके वो शंकाओं को दूर कर सकते थे, वहीं कांग्रेस ने कहा कि समारोह में शामिल होना शरद पवार का निजी फैसला था. 

बता दें कि शरद पवार ने मोदी के साथ मंच साझा न करने के विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया था. ‘इंडिया’ के सदस्यों का मानना है कि ऐसे वक्त में जब बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर एक मोर्चा बनाया जा रहा है तो पवार का इस कार्यक्रम में शामिल होना विपक्ष के लिए अच्छा नहीं होगा. 

एक मंच पर दिखे शरद पवार और पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 अगस्त को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के साथ मंच साझा किया. प्रधानमंत्री मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पवार शामिल हुए. प्रधानमंत्री को उनके ‘‘सर्वोच्च नेतृत्व’’ और ‘‘नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने’’ के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

ये भी पढ़ें- Delhi Ordinance: दिल्ली अध्यादेश बिल पर हंगामे के बीच अमित शाह बोले, 'ये विरोध राजनैतिक, संवैधानिक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget