एक्सप्लोरर

बिहार में 'बैकडोर एनआरसी'? ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- 'दस्तावेज नहीं होने पर लाखों लोग...'

Asaduddin Owaisi on Voter Documents: असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में मतदाता पहचान को लेकर हो रही नई प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. ओवैसी ने इसे 'बैकडोर एनआरसी' करार दिया.

 

Asaduddin Owaisi Bihar NRC Criticism: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में मतदाता पहचान को लेकर हो रही नई प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. ओवैसी ने इसे 'बैकडोर एनआरसी' करार दिया और कहा कि यह आम लोगों, खासकर गरीब, वंचित और अल्पसंख्यक समुदायों को नागरिकता साबित करने के चक्कर में फंसा देगा.

 

ओवैसी ने एक्स पर लिखा, "बिहार में जो बैकडोर एनआरसी लाया जा रहा है, वो असली नागरिकों और वोटरों को भी बाहर कर देगा. चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार के लोगों को और उनके माता-पिता को अपनी जन्म तिथि और जन्म स्थान 11 दस्तावेजों में से किसी एक से साबित करना होगा, लेकिन 2000 में सिर्फ 3.5% लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र था."

क्यों खिलाफ हैं ओवैसी?

दरअसल, चुनाव आयोग ने बिहार में वोटर लिस्ट सुधार अभियान के तहत नागरिकों से उनके जन्म का प्रमाण मांगा है. इसके लिए 11 दस्तावेजों की लिस्ट दी गई है, जिनमें जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल रिकॉर्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि शामिल हैं. इस प्रक्रिया का मकसद वोटर लिस्ट की शुद्धता बढ़ाना बताया गया है, लेकिन ओवैसी का कहना है कि यह एनआरसी की तरह आम नागरिकों को संदिग्ध बना सकती है.

ओवैसी ने कहा कि बिहार जैसे राज्य में आज भी बड़ी आबादी के पास जन्म से जुड़े दस्तावेज नहीं हैं. 2000 तक सिर्फ 3.5% लोगों के पास ही जन्म प्रमाणपत्र था. ऐसे में अगर माता-पिता के जन्म का भी दस्तावेज मांगा जा रहा है, तो यह लाखों लोगों को कानूनी झंझट में फंसा देगा.

ओवैसी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में सियासी तापमान बढ़ा हुआ है और अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव की संभावना है. AIMIM पहले से ही सीमांचल और अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में सक्रिय है और ओवैसी इस मुद्दे को एक राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

भारत के पास भी होगा US जैसा घातक हथियार! अग्नि-5 ले जाएगी बंकर-बस्टर बम, पलक झपकते ही...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget