एक्सप्लोरर

'अफसोस हुआ, वह तो मेरे वालिद के दोस्त थे', शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर यूं जज्बाती हो गए असदुद्दीन ओवैसी

Shafiqur Rahman Barq Passes Away: समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझे काफी अफसोस हुआ.

Shafiqur Rahman Barq Passes Away: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार (27 फरवरी) को निधन हो गया. इसको लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की मुस्लिम राजनीति के लिए एक बड़ा नुकसान है. 

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, '' देश के वरिष्ठ सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क साहब की वफ़ात की खबर सुनकर मुझे काफी अफसोस हुआ. वो निहायत नफ़ीस मिज़ाज के शख़्सियत और मेरे वालिद-ए-मोहतरम मरहूम सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी के करीबी दोस्त थे. बर्क साहब को संभल के लोग मोहब्बत से अब्बा बुलाते थे. उनकी वफ़ात भारत के मुस्लिम राजनीति के लिए एक बड़ा नुक़सान है.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''मरहूम शफीकुर्रहमान बर्क साहब की बेबाकी और दिलेरी हमेशा याद रखी जाएगी. अल्लाह से दुआ है कि मरहूम की मग़फ़िरत फरमाए और उनके पस्मान्दगान को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए.'' 

किसने क्या कहा?
बर्क के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि!’’

वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक्‍स पर पोस्ट में कहा, ‘‘ पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कई बार सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क के निधन की खबर अत्यंत दु:खद है. उनके परिवार एवं सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. वे काफी मिलनसार और नेक दिल इंसान थे.’’

शफीकुर्रहमान बर्क बीमारियों से जूझ रहे थे
सांसद बर्क (93) लंबे समय से उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे और उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली. चार बार विधायक और कई बार सांसद रह चुके डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क 2019 में सपा के चुनाव चिह्न पर पांचवीं बार संभल से सांसद चुने गए. 

ये भी पढ़ें- Sambhal News: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की नमाज ए जनाजा कल, दरयासिर कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्द-ए खाक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट से पहली घरेलु फ्लाइट की हुई शुरुआत, कब यहां से विदेश के लिए उड़ान भरेंगे विमान, जानें पूरा प्लान
जेवर एयरपोर्ट से पहली घरेलु फ्लाइट की हुई शुरुआत, कब यहां से विदेश के लिए उड़ान भरेंगे विमान, जानें पूरा प्लान
सरकार का बड़ा फैसला, डीजल पर 14 और ATF पर बढ़ाई 12.5 रुपये लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी, आप पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, डीजल पर 14 और ATF पर बढ़ाई 12.5 रुपये लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी, आप पर क्या होगा असर?
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार
स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर जमकर पैसा लुटाएंगे ट्रंप, 300 अरब डॉलर की करेंगे बारिश! तेहरान की शर्तों के आगे झुके?
ईरान पर जमकर पैसा लुटाएंगे ट्रंप, 300 अरब डॉलर की करेंगे बारिश! तेहरान की शर्तों के आगे झुके?
Delhi News: दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज टीम इंडिया में शामिल, अफगानिस्तान वनडे से पहले अचानक बदला स्क्वाड
150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज टीम इंडिया में शामिल, अफगानिस्तान वनडे से पहले अचानक बदला स्क्वाड
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'भारत भाग्य विधाता', चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानें- कितना वसूला बजट
मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'भारत भाग्य विधाता', चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई
IAS-IPS का सपना पूरा करने वाली UPSC आखिर बनी कैसे? जानिए पूरा इतिहास
IAS-IPS का सपना पूरा करने वाली UPSC आखिर बनी कैसे? जानिए पूरा इतिहास
₹350 बनाम ₹60 हेयरकट! ऐप vs लोकल सैलून की कीमत पर छिड़ी बहस, इंटरनेट पर मजेदार चर्चा
₹350 बनाम ₹60 हेयरकट! ऐप vs लोकल सैलून की कीमत पर छिड़ी बहस, इंटरनेट पर मजेदार चर्चा
YouTube पर वीडियो देखते-देखते खत्म हो जाता है डेटा? यह सीक्रेट सेटिंग कर सकती है आपकी मदद
YouTube पर वीडियो देखते-देखते खत्म हो जाता है डेटा? यह सीक्रेट सेटिंग कर सकती है आपकी मदद
Embed widget