एक्सप्लोरर

Bihar Ram Navmi Clashes: नीतीश कुमार पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी, 'इफ्तार पार्टी में व्यस्त हैं, लेकिन...'

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके राज्य (बिहार) में हुई हिंसा के मुद्दे पर घेरा है.

Asaduddin Owaisi Slams Nitish Kumar: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के कुछ इलाकों में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. 

हैदराबाद में शुक्रवार (7 अप्रैल) को मीडिया से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार खुद इफ्तार पार्टी में व्यस्त हैं लेकिन बिहारशरीफ जाने के लिए उनके पास समय नहीं है. 

दौरे की इजाजत नहीं मिलने पर ओवैसी ने यह कहा

बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी पर भड़की हिंसा के बाद पैदा हुए हालात को लेकर ओवैसी सीएम नीतीश पर हमलावर हैं. ओवैसी ने कहा कि नालंदा के जिलाधिकारी के कहने पर उन्हें दौरा नहीं करने दिया गया, जिसकी पहले इजाजत मिली थी लेकिन फिर उसे रद्द कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बिहार में हुई हिंसा के कारण मुस्लिमों को भारी नुकसान हुआ है. घटना के लिए जिम्मेदार कौन है, यह जांच का विषय है.

ओवैसी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार अपने कर्तव्य का पालन करने में विफल रही है. हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने से रोके जाने पर ओवैसी ने कहा, ''जब मैंने उनसे सवाल किया कि अगर बीजेपी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेता आ रहे हैं तो मुझे इजाजत क्यों नहीं दी जा रही है?'' ओवैसी ने कहा वह हालात का जायजा लेने के लिए जा रहे थे. जिनके घर जले हैं, उनके लिए क्या मुआवजा तय किया गया है?

CM नीतीश ओवैसी को बता चुके हैं बीजेपी का एजेंट

बता दें इससे पहले भी ओवैसी ने बिहार सरकार पर हिंसा के मुद्दे पर निशाना साधा था, जिसके पलटवार में सीएम नीतीश कुमार ने ओवैसी को बीजेपी का एजेंट करार दिया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि 2017 में जब वह एनडीए से अलग हुए थे तब ओवैसी ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश थी. सीएम नीतीश ने कहा कि उन्होंने ओवैसी को मिलने से मना कर दिया था, उसी के बाद से हैदराबाद सांसद बीजेपी के फायदे के लिए काम कर रहे हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में हालात सामान्य हो रहे हैं. फिलहाल हिंसा थम चुकी है लेकिन इंटरनेट सेवा 8 अप्रैल तक के लिए बंद है.

यह भी पढ़ें- Karnatala Election: 'वे इसे छू नहीं सकते...', डीके शिवकुमार ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर किया वादा तो भड़के CM बसवराज बोम्मई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget