एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने रोडशो में हैदराबाद का नाम बदलने का किया ऐलान, असदुद्दीन ओवैसी बोले- 'आपका ख्वाब...'

Telangana Election: योगी अदित्यनाथ ने कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो हैदराबाद का नाम भाग्यनगर कर देगी. इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है.

Asaduddin Owaisi On Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में एक रोडशो के दौरान हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने का किया ऐलान था. इसको लेकर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनपर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हैदराबाद का नाम बदलने का आपका ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा.

असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज हम देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के सीएम यहां आए. उनका एक पेटेंट डायलॉग है कि हम नाम बदल देंगे, उनसे कुछ और आता ही नहीं."

'हैदराबाद का नहीं बदल सकते नाम'
AIMIM नेता ने आगे कहा, "अरे भाई! आप हैदराबाद का नाम नहीं बदल सकते. आपका ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा." उन्होंने कहा कि अमित शाह बोल रहे हैं. मैं रिजर्वेशन खत्म कर दूंगा. आप मलकपेट में हार रहे हैं, पहले आप यहां आकर देख लो.

सीएम योगी ने कहा था हैदराबाद के बदलेंगे नाम
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना के महबूब नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आई तो महबूब नगर का नाम बदलकर पलामुरू कर दिया जाएगा.

इसके बाद सीएम योगी ने कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में भी जनसभा की, जहां उन्होंने हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखने का ऐलान किया.

20 नवंबर को तेलंगाना में होगी वोटिंग
बता दें कि तेलंगाना में राज्य की 119 विधानसभा सीट के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होनी है. ऐसे में सभी पार्टियां वहां जमकर चुनाव-प्रसार कर रही हैं. बीजेपी भी यहां जमकर प्रचार कर रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार (25 नवंबर) को प्रचार के लिए तेलंगाना पहुंचे थे. बता दें कि 3 दिसंबर को मतदान के नतीजे सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें- तेलंगाना के सीएम केसीआर ने खड़े किए कांग्रेस पर सवाल तो राहुल गांधी बोले- 'जहां आप पढ़े, वो स्कूल हमने बनवाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR हैदराबाद में CJI को बुलाने पर विरोध, बार काउंसिल ने की सख्ती, जानें क्या कहा?
NALSAR हैदराबाद में CJI को बुलाने पर विरोध, बार काउंसिल ने की सख्ती, जानें क्या कहा?
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget