एक्सप्लोरर

AIMIM चीफ ओवैसी के पास है ₹13 करोड़ की संपत्ति, उनके खिलाफ चल रहे हैं 5 आपराधिक मामले

औवेसी के पास कोई कार तो नहीं है, लेकिन उनके पास एक NP BORE.22 पिस्टल है, जिसकी कीमत एक लाख रुपए है. इतना ही नहीं औवेसी के पास एक NP BORE 30-60 राइफल भी है, जिसकी कीमत भी एक लाख रुपए ही है.

हैदराबाद: एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन भरते समय असदुद्दीन ओवैसी ने 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है. ओवैसी ने यह भी बताया है कि उनके पास कोई वाहन नहीं है. ओवैसी की चल संपत्ति 1.67 करोड़ रुपए जबकि अचल संपत्ति 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

ओवैसी के ऊपर 9.30 करोड़ रुपये का कर्ज

नामांकन दाखिल करते समय उनकी तरफ से दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी के पास 10.40 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति और 3.75 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. साल 2017-18 के दौरान औवेसी की आय पिछले साल 13.33 लाख रुपए से घटकर 10 लाख रुपये रही. हलफनामे में असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी घोषणा की है कि उनके ऊपर 9.30 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसमें छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी से लिया गया पांच करोड़ रुपए का कर्ज भी शामिल है.

ADR की रिपोर्ट में खुलासा: 5 साल में 153 सांसदों की संपत्ति हुई दोगुनी, लिस्ट में सबसे ज्यादा BJP नेता

ओवैसी के पास है पिस्टल और राइफल

औवेसी के पास कोई कार तो नहीं है, लेकिन उनके पास एक NP BORE.22 पिस्टल है, जिसकी कीमत एक लाख रुपए है. इतना ही नहीं औवेसी के पास एक NP BORE 30-60 राइफल भी है, जिसकी कीमत भी एक लाख रुपए ही है. औवेसी के पास नकद दो लाख रुपए हैं और 43 लाख रुपए से ज्यादा बैंक में जमा हैं. साल 2014 के चुनावों में औवेसी ने 27.84 लाख रुपये की अचल संपत्ति और 1.40 करोड़ रुपये की कुल देनदारियों के साथ 3.10 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति घोषित की थी.

औवेसी के पास कोई कृषि या गैर-कृषि भूमि या व्यावसायिक जमीन नहीं है. उनके आवासीय भवनों में शास्त्रीपुरम में एक घर शामिल है, जहां वह फिलहाल रह रहे हैं. 36,250 वर्ग फुट के एक निर्मित क्षेत्र के साथ इस संपत्ति में ओवैसी की तीन-चौथाई और उनकी पत्नी की एक-चौथाई हिस्सेदारी है. घोषणा के मुताबिक औवेसी ने दो करोड़ रुपए में जमीन खरीदी और निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का निवेश किया. घर का अनुमानित वर्तमान बाजार मूल्य 15 करोड़ रुपये है. उनके पास मिश्री गुंज में 60 लाख रुपये का एक और घर है. नई दिल्ली के द्वारका, नवसंगम के एक फ्लैट में उनकी 2/8वीं हिस्सेदारी (37.50 लाख रुपये) है.

ओवैसी के खिलाफ पांच आपराधिक मामले लंबित

घोषणा में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनके खिलाफ पांच आपराधिक मामले लंबित हैं. उन्होंने घोषित किया कि उन्हें किसी भी आपराधिक अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया गया. बता दें कि हैदराबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होना है. औवेसी साल 2004 से तीन बार हैदराबाद सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं. सत्तारूढ़ टीआरएस पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह उन्हें अपना समर्थन देगी.

यह भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: ABP न्यूज़ का कैमरा देखकर भागा PNB घोटाले का आरोपी नीरव मोदी, नहीं दिया किसी सवाल का जवाब अमित शाह-नितिन गडकरी ने बचाई गोवा में BJP सरकार, जानें गठबंधन सहयोगियों से जोड़तोड़ की पूरी कहानी

मुकेश अंबानी की मदद से अनिल अंबानी ने चुकाया 458.77 करोड़ का बकाया, भाई-भाभी को कहा- शुक्रिया

गोवा: रात दो बजे हुआ नए सीएम प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण, दो डिप्टी सीएम भी बने

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget