एक्सप्लोरर

केरल: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई इटली की एक फुटबॉल टीम, खिलाड़ियों के टी-शर्ट्स करेगी नीलाम

एएस रोमा अपना पहला घरेलू मैच 28 अगस्त को अटलांटा बीसी के खिलाफ खेलेगी. उन्होंने प्रशंसकों से भी केरल के लिए दान देने की अपील की है.

नई दिल्ली: इटली की बड़ी फुटबॉल टीमों में एक एएस रोमा ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए टीम की टी-शर्ट को नीलाम करने का फैसला किया है. टीम ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये कहा, ‘‘इस सत्र में एएस रोमा के सीरी ए (इटली की घरेलू श्रृंखला) के पहले घरेलू मैच के बाद पांच मैचों में खिलाड़ियों द्वारा पहने गये टी-शर्टों को नीलाम किया जाएग ताकि उससे इकट्ठा धन कर केरल को दिया जा सके.

एएस रोमा अपना पहला घरेलू मैच 28 अगस्त को अटलांटा बीसी के खिलाफ खेलेगी. उन्होंने प्रशंसकों से भी केरल के लिए दान देने की अपील की. एक अन्य ट्वीट में टीम ने कहा, एएस रोमा से जुड़ा हर कोई केरल के बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ा है. हम अधिकारियों के साथ संपर्क में है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद कैसे कर सकते है. प्रशंसक डोनेशन डाट सीएमडीआरएफ डाट केरल डाट जीओवी डाट इन के जरिये दान कर सकते है.

इससे पहले इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम लीवरपूल एफसी ने भी केरल के लोगों के साथ एकजुटता दिखते हुए प्रशंसकों से मदद करने की अपील की. टीम ने ट्वीट किया, ''हम केरल के बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ खड़े है. जो मदद करना चाहते है वह हमारे स्थानीय समर्थक क्लब केरल रेड्स से संपर्क कर सकते है.''

स्पेन की ला लीगा की विजेता क्लब एफसी बार्सिलोना ने भी बाढ़ में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. बार्सिलोना की टीम ने फेसबुक पर लिखा, ''एफसी बार्सिलोना भारत में बाढ़ पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है और प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है.''

केरल के विनाशकारी बाढ़ में पिछले 15 दिनों में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 14 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget