एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: सैक्स रैकेट चलाता है काशिफ, बीजेपी और वानखेड़े के बीच सांठगांठ | नवाब मलिक के बड़े आरोप

Aryan Khan Drugs Case: नवाब मलिक ने कहा है कि बीजेपी जिन है और समीर तोता. जिन घबराने लगा है कि तोता जेल में चला गया तो बहुत सारे राज खुल जाएंगे. बीजेपी महाराष्ट्र सरकार को बदनाम कर रही है.

Aryan Khan Drugs Case: अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के क्रूज ड्रग्स केस को लेकर एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने बीजेपी और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे़ (Sameer Wankhede) के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है. साथ ही नवाब मलिक ने कहा कि मुंबई में क्रूज पर जिस दाढ़ी वाले व्यक्ति ने ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया था, उसका नाम काशिफ खान है और वह देश में सैक्स रैकेट चलाता है.

ड्रग माफिया काशिफ से है समीर की दोस्ती- नवाब मलिक

नवाब मलिक ने बताया है, ‘’मुंबई में क्रूज ड्रग्स पार्टी एनसीबी की छापेमारी के दौरान काशिफ वहां मौजूद था, लेकिन समीर वानखेड़े ने उसे नहीं पकड़ा, क्योंकि काशिफ वानखेड़े का दोस्त था.’’ उन्होंने कहा, ‘’काशिफ खान फैशन टीवी इंडिया का हैड है और वह देश में पोर्नोग्राफी, ड्रग्स और सेक्स रैकेट चलाता है. वानखेड़े के काशिफ से अच्छे रिश्ते हैं. एक अधिकारी ने हमें कहा है कि कई बार हमने उसके खिलाफ एक्शन लेने की कोशिश की, लेकिन समीर ने नहीं होने दिया.’’ उन्होंने दाढ़ी वाले शख्स को इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट से जोड़ते हुए आरोप लगाया है कि समीर वानखेडे खुद एक ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल हैं.

बीजेपी जिन और समीर है तोता- नवाब मलिक

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक ने बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘’जो आदमी पुलिस से सुरक्षा की मांग करता था, वो आज पुलिस से क्यों डर रहा है?  बीजेपी इनके साथ खड़े हो गई है, जो जिन है. इनकी जान इसी तोते में है. जिन घबराने लगा है कि तोता जेल में चला गया तो बहुत सारे राज खुल जाएंगे. अब बीजेपी की ओर से महाराष्ट्र की सरकार और लोगों को बदनाम करने का काम किया जा रहा है.’’

योगी 'बॉलीवुड' को बनाना चाहते हैं 'यूपीवुड'

इतना ही नहीं नवाब मलिक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''योगी महाराज नोएडा में बॉलीवुड बनाना चाहते हैं. उनको लगता है कि वो इस तरह से ‘बॉलीवुड’ को मुंबई से बाहर ले जाएंगे और ‘यूपीवुड’ बना देंगे. अगर योगी जी को लगता है कि बॉलीवुड को बदनाम करने से यूपी का रूट तैयार हो जाएगा तो ये गलत है. मुंबई छोटा भारत है. उनका सपना धरा का धरा रह जाएगा.’’

यह भी पढ़ें- 

NCB on Nawab Malik: नवाब मलिक के आरोपों पर NCB का पलटवार, पूछा- किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करने को कहने वाले आप कौन?

PM Modi in G-20: दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक पंचायत में दिखेगा देश का दम, जानिए भारत पर क्यों टिकी हैं दुनिया की नज़रें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget