एक्सप्लोरर

Nawab Malik के आरोपों पर NCB का पलटवार, पूछा- किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करने को कहने वाले आप कौन?

Nawab Malik VS Sameer Wankhede: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. नवाब मलिक की ओर से समीर वानखेड़े पर लगातार नए-नए आरोप लगाए जा रहे हैं.

Aryan Khan Drugs Case: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे़ पर आरोप लगाए हैं. इसपर अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नवाब मलिक के आरोपों पर उनसे सवाल पूछे हैं. एनसीबी अधिकारी ने पूछा है कि अगर समीर वानखेड़े काशिफ को जानते हैं तो कोई तस्वीर कोई वीडियो या कॉल डेटा रिकॉर्ड नवाब मलिक क्यों नहीं शेयर कर रहे? नवाब मलिक किसी भी अधिकारी को किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करने को कहने वाले कौन होते हैं?

एनसीबी अधिकारी ने कहा, किस कैपेसिटी में वो कार्रवाई करने को कह रहे हैं? क्या उनकी मंशा है कि लोगों को ट्रैप किया जाए? अगर काशिफ खान सेक्स रैकेट में शामिल है तो मुंबई पुलिस इसपर कार्रवाई क्यों नहीं करती है? मुंबई पुलिस ने जो एसआईटी बनाई है उसके सामने काशिफ खान को क्यों नहीं बुलाया जा रहा है? नवाब मलिक ने इसके पहले भी ऐसे कई सवाल पूछे और बाद में भाग गए. जैसे समीर वानखेड़े दुबई गए थे इसका कोई प्रूफ नवाब मलिक ने नहीं दिया.

एनसीबी अधिकारी ने आगे कहा, समीर वानखेड़े अपनी बहन के साथ मालदीव्स गए थे और वहां फिल्मी सितारों से मिले थे इसका भी कोई सबूत नवाब मलिक ने नहीं दिया. समीर वानखेड़े के पिता ने अपना धर्म बदला था इसका भी कोई एफिडेविट या कन्वर्जन डॉक्यूमेंट नवाब मलिक ने नहीं दिया? नवाब मलिक परसेप्शन बैटल लड़ रहे हैं. मीडिया में आकर सिर्फ आरोप लगा रहे हैं लेकिन कोई भी सबूत शेयर नहीं कर रहे.

ड्रग माफिया काशिफ से है समीर की दोस्ती- नवाब मलिक
नवाब मलिक ने पिछले दिनों क्रूज पर गर्लफ्रेंड के साथ जिस दाढ़ी वाले ड्रग्स माफिया का जिक्र किया था उसको लेकर आज मलिक ने नए आरोप लगाए. नवाब मलिक ने कहा, 'मुंबई में क्रूज पर जिस दाढ़ी वाले व्यक्ति ने ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया था, उसका नाम काशिफ खान (Kashif Khan) है. वह एनसीबी की छापेमारी के दौरान वहां मौजूद था, लेकिन समीर वानखेड़े ने उसे नहीं पकड़ा, क्योंकि काशिफ वानखेड़े का दोस्त था. काशिफ खान फैशन टीवी इंडिया का हैड है और वह देश में पोर्नोग्राफी, ड्रग्स और सेक्स रैकेट चलाता है.'

नवाब मलिक ने आगे कहा, 'समीर वानखेड़े के काशिफ से अच्छे रिश्ते हैं. एक अधिकारी ने हमें कहा है कि कई बार हमने उसके खिलाफ एक्शन लेने की कोशिश की, लेकिन समीर ने नहीं होने दिया.' उन्होंने दाढ़ी वाले शख्स को इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट से जोड़ते हुए आरोप लगाया है कि समीर वानखेडे खुद एक ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-
Malik VS Wankhede: क्रूज ड्रग्स केस में नवाब मलिक के लगाए आरोपों पर समीर वानखेड़े ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

Farmers Protest: दिल्ली के गाज़ीपुर और टीकरी बॉर्डर से पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग, जल्द रास्ता खुलने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- 'बेतुकी और बकवास बातें...'
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- 'बेतुकी और बकवास बातें...'

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget