एक्सप्लोरर

Aryan Khan Case: 'सभी जानते हैं कि...' समीर वानखेड़े पर कसा सीबीआई का शिकंजा तो क्या बोलीं पत्नी क्रांति रेडकर?

Aryan Khan Case: समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने कहा कि सभी जानते हैं कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं. ये सिर्फ आरोप हैं और हम सीबीआई की कार्यवाही में पूरा सहयोग कर रहे हैं.

Aryan Khan Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस में एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े अब खुद मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं. दरअसल, एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व डायरेक्टर समीर के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. अब वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर का उनके समर्थन में बयान आया है. 

पति को भ्रष्टाचार में घिरते और सीबीआई का शिकंजा कसते देख उनकी पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा, "सभी जानते हैं कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं. ये सिर्फ आरोप हैं और हम सीबीआई की कार्यवाही में पूरा सहयोग कर रहे हैं. हमें कानून-व्यवस्था पर भरोसा है, और हम एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं." 

FIR में समीर वानखेड़े पर आरोप

सीबीआई की एफआईआर में समीर वानखेड़े पर आरोप लगा है कि उन्होंने क्रूज पर ड्रग्स मामले में आर्यन खान को नहीं फंसाने के बदले में 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी. आर्यन खान को क्रूज पर ड्रग केस में गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े के घर पर 12 मई 2023 को सीबीआई ने छापा मारा. एजेंसी की 10 से 12 की टीम ने वानखेड़े के घर पर करीब 13 घंटों तक छापेमारी की थी. कहा जा रहा है कि समीर के घर से सीबीआई प्रिंटर समेत कई कागजात भी लेकर गई. 

वानखेड़े के 29 ठिकानों पर छापेमारी

एजेंसी ने समीर वानखेड़े के मुंबई आवास सहित दिल्ली, रांची और कानपुर में कुल 29 ठिकानों पर छापेमारी की है. क्रूज केस में समीर वानखेड़े ने ही आर्यन को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें करीब 4 हफ्तों की न्यायिक हिरासत में रखा गया था. रिहा होने के बाद मई 2022 में एनसीबी की तरफ से आर्यन को ये कहते हुए क्लीनचिट दे दिया गया कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है.

ऐसे में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करना समीर वानखेड़े को भारी पड़ता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में गुरुवार को हो सकता सीएम पद का शपथ, डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया में किसका पलड़ा है भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget