एक्सप्लोरर

लाभ का पद विवाद: केजरीवाल का ट्वीट, कहा- अंत में जीत सच्चाई की होती है

लाभ के पद में बीस विधायकों के फंसने के बाद बीजेपी कांग्रेस ने केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है. 2015 में दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बना दिया गया था.

नई दिल्ली: लाभ का पद विवाद में बीस विधायकों की कुर्सी फंसने बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है. केजरीवाल ने कहा कि इतिहास गवाह है कि अंत में जीत सच्चाई की होती है.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''जब आप सच्चाई और ईमानदारी पर चलते हैं तो बहुत बाधाएं आती हैं. ऐसा होना स्वाभाविक है पर ब्रह्मांड की सारी दृश्य और अदृश्य शक्तियां आपकी मदद करती हैं. ईश्वर आपका साथ देता है क्योंकि आप अपने लिए नहीं, देश और समाज के लिए काम करते हैं. इतिहास गवाह है कि जीत अंत में सचाई की होती है.''

लाभ का पद विवाद: केजरीवाल का ट्वीट, कहा- अंत में जीत सच्चाई की होती है

दरअसल लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग ने AAP के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है. आयोग ने माना कि विधायक संसदीय सचिव के तौर पर लाभ के पद पर थे. चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति को सिफारिश भेज दी है.

आयोग की सिफारिश पर अभी राष्ट्रपति का फैसला आना बाकी है लेकिन ये तय माना जा रहा है कि आयोग की सिफारिश पर ही राष्ट्रपति भी मुहर लगाएंगे. आम आदमी पार्टी ने हाईकोर्ट में भी अपील की लेकिन वहां भी उसे फटकार पड़ी. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि आप अपनी मर्जी से तय करते हैं कि चुनाव आयोग जाना है कि नहीं.

आम आदमी पार्टी का कहना है कि किसी भी विधायक ने लाभ के पद की सुविधा नहीं ली, विधायकों को अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं मिला. लाभ के पद में बीस विधायकों के फंसने के बाद बीजेपी कांग्रेस ने केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है. 2015 में दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बना दिया गया था.

नियमों के मुताबिक एक संसदीय सचिव हो सकता है लेकिन केजरीवाल ने 21 बना दिए. नियम के मुताबिक विधायक और सांसद लाभ के पद पर नहीं रह सकते. किसी दूसरे सरकारी पद के लिए वेतन, ऑफिस और कार जैसी सुविधा लेने पर रोक है. अगर लाभ का पद लेते हैं तो विधायक, सांसद की सदस्यता रद्द हो जाती है.

कुछ राज्यों में लाभ के पद के लिए कानून है लेकिन दिल्ली सरकार कानून नहीं बना सकती. चुनाव आयोग के फैसले के साथ ही दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है, अब जल्द ही 20 सीटों पर उपचुनाव भी देखने को मिल सकता है.

इनकी कुर्सी जाना तय! आम आदमी पार्टी के 20 विधायक जिनकी कुर्सी जाना तय है उनमें आदर्श शास्त्री (द्वारका), अल्का लांबा (चांदनी चौक), अनिल बाजपेयी (गांधी नगर), अवतार सिंह (कालकाजी), कैलाश गहलोत (नजफगढ़), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), मनोज कुमार (कोंडली), नरेश यादव (मेहरौली), नितिन त्यागी (लक्ष्मी नगर), प्रवीण कुमार (जंगपुरा) शामिल हैं. गहलोत अब दिल्ली सरकार में मंत्री भी हैं.

इनके अलावा राजेश गुप्ता (वजीरपुर), राजेश ऋषि (जनकपुरी), संजीव झा (बुराड़ी), सरिता सिंह (रोहतास नगर), सोमदत्त (सदर बाजार), शरद कुमार (नरेला), शिवचरण गोयल (मोती नगर), सुखबीर सिंह (मुंडका), विजेंद्र गर्ग (राजेंद्रनगर) और जरनैल सिंह (तिलक नगर) भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget