एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Speech: '12वीं पास, भ्रष्ट, अहंकारी...' राहुल गांधी की सदस्यता खत्म हुई तो पीएम मोदी पर बरसे केजरीवाल

Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है. राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट ने आपराधिक मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई है.

Rahul Gandhi Disqualified: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा से राहुल गांधी के निष्कासन पर दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बेहद चौंकाने वाला है. आज देश बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा है. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना एक कायराना हरकत और एक डरी हुई सरकार की निशानी है. इन लोगों ने पूरे देश को डरा कर रखा हुआ है. देश के अंदर जो चल रहा है, वो बहुत ही खतरनाक है. ये लोग पूरे विपक्ष को ख़त्म कर वन-नेशन वन-पार्टी का माहौल बनाना चाहते हैं. इसी को तानाशाही कहते हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में कोई 12वीं पास और सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हुआ है. उनका अहंकार सातवें आसमान पर है. उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर हमें अपने जनतंत्र और भारत को बचाना है तो देश के 130 करोड़ लोगों को सामने आकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी. यह एक तानाशाह, कम पढ़े-लिखे और अहंकारी व्यक्ति से देश को बचाने की लड़ाई है.

'एक-एक एमएलए को धमकाया जा रहा'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजकल एक नया ट्रेंड चालू है. जबसे इन्होंने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है, तब से एक-एक MLA को पकड़-पकड़कर धमकाया जा रहा है. मेरे पास एक MLA आकर बोला कि एक लोकल थानेदार आया था. वो कहता है कि एसीबी वाले आपकी जांच करा रहे हैं, अगला नंबर आपका है. एक और MLA ने आकर बताया कि उसके पास एक वॉलेंटियर बहुत डरा हुआ आया और बताया कि भाजपा के लोग बहुत खतरनाक हैं. इनसे बचकर रहना. अगला नंबर आपका है.

'जेल जाने से डरते हो तो...'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया भगत सिंह के चेले हैं. मनीष सिसोदिया इनकी जेल की सलाखों से नहीं डरते. अगर कोई जेल जाने से डरता हो तो आज आम आदमी पार्टी को छोड़ देना. आम आदमी पार्टी में आए हो तो सिर पर कफन बांधकर आए हो. जेल जाने को तैयार रहो. ये सबको जेल में डालेंगे. ये यही कर सकते हैं. अपने-अपने घर में बता देना. ये लोग जिसको भी जेल भेजेंगे, हम सब मिलकर उनके घर का खर्चा चलाएंगे. अच्छा वकील हम देंगे, जेल से वापस लेकर हम आएंगे. हो सकता है कि 7-8 महीने जेल में रहना पड़े. इससे ज्यादा ये कुछ नहीं कर सकते. लेकिन एक बात याद रखना कि जैसे आज भगत सिंह का नाम पूरी दुनिया याद रखती है. भारत के इतिहास के अंदर यह वो मौका है जब आपका नाम भी याद रखा जाएगा.

वन-नेशन वन-पार्टी का माहौल बनाने की है तैयारी- केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है. जिस तरह से उन्हें मानहानि केस में फंसाकर अधिकतम सजा दी गई और 24 घंटे के अंदर उनकी सदस्यता बर्खास्त कर दी गई, यह हमारे देश के लिए बहुत चिंता का विषय है. हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन जो फैसला आया, हम उसका समर्थन नहीं करते. जिस तरह से उनकी सदस्यता बर्खास्त की गई है वो एक कायराना हरकत है. यह एक डरी हुई सरकार की निशानी है. आजकल देश के अंदर जो चल रहा है, वो देश के लिए बहुत खतरनाक है. ये पूरे देश में एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि देश में केवल एक ही पार्टी बचे. देश में वन नेशन, वन पार्टी हो और सारी पार्टियों को खत्म कर लिया जाए. ये चाहते हैं कि देश में एक ही नेता बचे. वन नेशन, वन लीडर और बाकी सारे नेताओं को खत्म कर दिया जाए. इसी को तानाशाही कहते हैं.

'तानाशाह से देश को बचाने की लड़ाई'

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टियां महत्वपूर्ण नहीं है, देश के लोग महत्वपूर्ण हैं. आज अगर इस देश के एक ऑटो रिक्शा वाले को व्हाट्सएप मैसेज भेजने में डर लगता है, तो इसका मतलब है कि आपने देश के 130 करोड़ लोगों को डराकर रखा हुआ है. ऐसे देश कैसे चलेगा? डर-डर के लोग कैसे जिएंगे? हम डर-डर कर क्यों जिएं? यह हमारा देश है. हम आजाद भारत के आजाद नागरिक हैं. पूरे देश के व्यापारी डरे हुए हैं. किसान, मजदूर, नेता समेत सबको डराकर रखा हुआ है. ये लोग सबको धमकाते हैं. सभी को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की धमकी देते हैं. पार्टियों के आपस के रिश्ते महत्वपूर्ण नहीं है. इस समय देश को बचाना महत्वपूर्ण है. किस से बनती है और किससे नहीं बनती है, यह महत्वपूर्ण नहीं है. देश के 130 करोड़ लोगों को एक साथ आना पड़ेगा. यह लड़ाई राहुल गांधी और कांग्रेस की लड़ाई नहीं है. यह एक तानाशाह, कम पढ़े-लिखे और अहंकारी व्यक्ति से इस देश को बचाने की लड़ाई है.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Disqualified: सांसदी जाने के बाद अब लोकसभा की वेबसाइट से हटाया गया राहुल गांधी का नाम

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget