एक्सप्लोरर

Gujarat Election: 'सरकार आने पर मोरबी में बनाएंगे नया पुल'- केजरीवाल बोले- हादसे के जिम्मेदार लोगों को हो रही बचाने की कोशिश

Gujarat Assembly Election: गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बार वांकानेर में बीजेपी पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि आप की सरकार आने पर वो महंगाई से छुटकारा दिलाएंगे.

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार(6 नवंबर) को आरोप लगाया कि मोरबी केबल पुल की मरम्मत करने वाले लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर गुजरात में आप की सरकार बनती है तो वह मोरबी में विशाल पुल का निर्माण कराएंगे.

गुजरात में मोरबी जिले के वांकानेर कस्बे में ‘तिरंगा यात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर ‘डबल इंजन’ वाली बीजेपी को फिर से जनादेश मिलता है तो मोरबी पुल हादसे जैसी दुर्घटनाएं भविष्य में भी होंगी. उन्होंने कहा, ‘‘मोरबी में जो कुछ हुआ, बहुत दुखद था. हादसे में मरने वाले लोगों में 55 बच्चे थे. वे आपके बच्चे हो सकते थे. जो कुछ हुआ, बहुत दुखद था, लेकिन उससे भी दुखद है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है.’’ 

किए यह सवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया, ‘‘आप उन्हें बचाने का प्रयास क्यों कर रहे हैं? आपका उनके (हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के) साथ कोई संबंध है क्या? उनका आपस में पक्का कोई संबंध है, है ना? हादसे के शिकार पुल की मरम्मत करने वाले ओरेवा समूह और उसके मालिक का नाम प्राथमिकी में नहीं है.’’ केजरीवाल ने जनता से विधानसभा चुनाव में आप को बहुमत दिलाने की अपील की. बता दें कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में एक और पांच दिसंबर को मतदान होने हैं. वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी.

'गुजरात में बदलाव का तूफान आने वाला है'
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में बदलाव का तूफान आने वाला है. उन्होंने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘हमें डबल इंजन वाली नहीं, नये इंजन वाली सरकार चाहिए. डबल इंजन में जंग लग गयी है, वह पुरानी है और बर्बाद हो चुकी है. अगर आप डबल इंजन लाएंगे, तो मोरबी वाला पुल गिरेगा. अगर आप नयी इंजन लाएंगे, तो हम मोरबी में विशाल पुल का निर्माण करेंगे.’’

'हम नहीं बोलते झूठ'
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी आदत झूठ बोलने की नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘आप ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि के संबंध में गुजरात में जो भी वादे किए हैं, वे सभी दिल्ली में मेरी सरकार पर आधारित हैं.’’साथ ही दावा किया कि मैं शिक्षित व्यक्ति हूं. मुझे पता है कि कैसे काम करना है और स्कूल-अस्पताल कैसे बनवाने हैं.. मैं झूठे वादे नहीं करता हूं. मैं आपसे कभी 15 लाख रुपये देने का वादा नहीं करूंगा. मैं झूठ नहीं बोलता. मैं सिर्फ दिल्ली में किए गए अपने काम के बारे में बोल रहा हूं. मैं ईमानदार व्यक्ति हूं, मैं भ्रष्टाचार नहीं करता.’’

गुजरात के लिए क्या योजना बनाई? 
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने गुजरात के लिए एक योजना बनायी है जिसमें बड़ी संख्या में अस्पतालों, मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण और युवाओं को रोजगार देना शामिल है. उन्होंने दावा किया, ‘‘आपने बीजेपी को 27 साल दिए हैं. मैं यहां आपसे सिर्फ पांच साल मांग रहा हूं. हमें पांच साल दीजिए, मैंने अगर अपने वादे पूरे नहीं किए तो, आपसे वोट मांगने नहीं आऊंगा.’’

वांकानेर के बाद केजरीवाल ने चोटिला मे भी ‘तिरंगा यात्रा’ में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने जनता से कहा कि वे उनके लिए भाई के समान हैं और वह महंगाई से छुटकारा दिलाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Gujarat Election: गुजरात में दोगुनी हुई ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या, जानें- इस समुदाय से कहां कितने वोटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget