एक्सप्लोरर

केंद्र की ओर से लॉकडाउन में दी गई अनुमति से ज्यादा दिल्ली में राहत नहीं दी जाएगी- अरविंद केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा हम मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की संख्या को कम करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने होंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई अनुमति से ज्यादा ढील नहीं देगी. केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों को कम करने पर जोर दिया है. ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार तीन मई तक लॉकडाउन के दौरान आस पड़ोस की दुकानों को खोलने पर केंद्र के दिशा-निर्देशों को लागू कर रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी बाजार या मॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी और कोविड-19 निषिद्ध जोन में सभी दुकानें बंद रहेंगी. केजरीवाल ने कहा, "सरकार यथा स्थिति बनाए रखेगी और तीन मई तक लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील नहीं देगी, सिवाय उनके जिनकी अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी है. उन्होंने कहा, "हम मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. हमें दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की संख्या को कम करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने होंगे." मुख्यमंत्री ने कहा, "कोरोना वायरस किसी भी धर्म में भेद नहीं करता है. हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. मुस्लिम के प्लाज्मा का इस्तेमाल हिन्दू मरीज के इलाज के लिए किया जा सकता है और हिंदू के प्लाज्मा का उपयोग मुस्लिम के इलाज के लिए किया जा सकता है." दिल्ली सरकार के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 111 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के 2625 मामले हो गए. इस वायरस ने 54 लोगों की जान ले ली है. ये भी पढ़ें कोरोना संकट: केजरीवाल बोले- मुसलमान का प्लाज्मा हिन्दू की और हिन्दू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाएगा कोरोना वायरस: देश के 8 राज्यों में हैं हजार से ज्यादा केस, महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget