एक्सप्लोरर

पंजाब में अरविंद केजरीवाल बोले- जो जो गारंटी दी है, सब पूरी करेंगे, कुछ पहले होंगी कुछ में समय लग सकता है

अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के 3 करोड़ लोगों का धन्यवाद, आज हम स्वर्ण मंदिर गए, जलियांवाला बाग ग‌ए, नतमस्तक हुए, अब पंजाब की 3 करोड़ जनता के सामने नतमस्तक हूं.

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. 16 मार्च को आप के भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक रोड शो का नेतृत्व किया. राज्य में मिली बंपर जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करने के लिए इस रोड शो का आयोजन किया गया. 

केजरीवाल बोले- आई लव यू पंजाब

इस दौरान अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पंजाब के 3 करोड़ लोगों का धन्यवाद. आज हम स्वर्ण मंदिर गए. जलियांवाला बाग ग‌ए. नतमस्तक हुए. अब पंजाब की 3 करोड़ जनता के सामने नतमस्तक हूं. आप लोगों ने कमाल कर दिया. आई लव यू पंजाब. आप लोगों की चर्चा पूरी दुनिया में है. आपने बड़े-बड़े को हरा दिया. ये इंकलाब पंजाब ही कर सकता है."

6 मार्च को पंजाब का एक-एक बच्चा सीएम बनेगा- केजरीवाल

उन्होंने कहा, "मेरा छोटा भाई भगवंत मान एक कट्टर इमानदार है. कट्टर इमानदार सरकार बनेगी, हमारा भी कोई गलत करेगा, तो कार्रवाई होगी. एक-एक सरकारी पैसा आप लोगों पर खर्च होगा. जो गारंटी दी है, सब पूरी करेंगे, कुछ पहले होंगी, कुछ में समय लग सकता है. 16 मार्च को पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा."

लूटने वालो को आपने 50 -50 हजार वोटों से हराया- भगवंत मान

वहीं, भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "पंजाब के कोने-कोने से आए पंजाबियों, जो आपने 10 तारीख को रिकॉर्ड दर्ज किया है उसे दुनिया देख रही है. आपने अच्छे कामों के लिए वोट किया है. लूटने वालो को आपने 50 -50 हजार वोटों से हराया है. सब जगह जाकर आशीर्वाद लिया, जो रिकॉर्ड अपने बनाया है, ये पहले कभी नहीं हुआ था."

सारे बादल भी हार गए- भगवंत मान

मान ने कहा, "20 फरवरी से 10 मार्च तक ये लोग अपना दिल बहलाते रहे. ये आंदोलन से निकली पार्टी है. ये भूख हड़ताल कर बनी पार्टी है. पहले दिन से काम होगा." उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साहब ने लिख कर दिया कि चन्नी दोनों सीटो से हारेंगे और सारे बादल भी हार गए.

नवजोत सिद्धू पर हमला करते हुए भगवंत मान ने कहा, "पाकिस्तान की टीम हार जाए, तो वो कहते है इंडिया कौन-सा जीत गया. असल में वो हारे नहीं, पंजाब के लोग जीते हैं." संबोधन के दौरान भगवंत मान ने कहा कि जो महलों में शपथ लेते थे, अब शहीदों के गांव में शपथ होगी.

ये भी पढ़ें- 

Yogi Cabinet News: योगी की दूसरी पारी में इन चेहरों पर दांव लगा सकती है BJP, जानिए किन नामों की हो रही है चर्चा

Punjab: 16 मार्च को सिर्फ भगवंत मान लेंगे CM पद की शपथ, अन्य 16 मंत्रियों का बाद में होगा शपथ समारोह

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget