एक्सप्लोरर

Yogi Cabinet News: योगी की दूसरी पारी में इन चेहरों पर दांव लगा सकती है BJP, जानिए किन नामों की हो रही है चर्चा

Yogi Cabinet News: कप्तान तय है और अब चर्चा टीम योगी पर शिफ्ट हो गई है. क्या योगी कैबिनेट नए रंग रूप में नजर आएगी या पुराने चेहरों पर फिर दांव खेला जाएगा?

Yogi Cabinet News: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. अब योगी आदित्यनाथ जल्द ही अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं. जानिए योगी कैबिनेट में कौन से विधायक होंगे, जिन्हें मंत्री बनाया जाएगा. योगी के डिप्टी का पद किसे मिलेगा और उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों को लेकर किन नामों की चर्चा हो रही है.

कप्तान तय है और अब चर्चा टीम योगी पर शिफ्ट हो गई है. क्या योगी कैबिनेट नए रंग रूप में नजर आएगी या पुराने चेहरों पर फिर दांव खेला जाएगा? बीजेपी के गलियारों से जो खबरे छन छन कर सामने आ रही हैं, उसमें कैबिनेट की तस्वीर में नए कलेवर और पुराने तेवर दोनों नजर आ रहे हैं.

केशव प्रसाद मौर्य

सबसे पहले बात डिप्टी सीएम पद पर, क्योंकि चुनाव में बीजेपी जीत के साथ साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की हार पर भी चर्चा जमकर हुई. लेकिन चुनावी हार के बाद भी बीजेपी में मौर्य की सियासी ताकत कम नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक 2024 में जातीय समीकरण को साधने के लिए बीजेपी केशव प्रसाद मौर्य को फिर से डिप्टी सीएम बना सकती है.

  • योगी सरकार के पहले कार्यकाल में डिप्टी सीएम रहे.
  • 2017 में प्रदेश अध्यक्ष रहते यूपी में बीजेपी को रिकॉर्ड जीत दिलाई.
  • यूपी में बीजेपी का सबसे बड़े ओबीसी चेहरा हैं.

स्वतंत्र देव सिंह

यूपी में फिर से सत्ता रिटेन का क्रेडिट प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी जाता है और अब पार्टी डिप्टी सीएम के पद के जरिए उनकी मेहनत का रिवार्ड दे सकती है.

  • योगी सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं.
  • बतौर प्रदेश अध्यक्ष यूपी में सत्ता वापसी कराई.
  • प्रभावी कुर्मी समुदाय से आते हैं.

बेबी रानी मौर्य

महिला वोटर इस बार बीजेपी पर खासी मेहरबान रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में इस बात का खास जिक्र किया और अब डिप्टी सीएम पद के जरिए भी बड़े पद महिला को भी प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है और इस दौड़ में बेबी रानी मौर्य फिट बैठती हैं. क्योंकि उनकी ताजपोशी से बीजेपी एक तीर से दो निशाने साध सकती है.

  • जाटव समुदाय से आती हैं.
  • यूपी बीजेपी की बड़ी महिला चेहरा हैं.
  • उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं.

ब्रजेश पाठक

सूत्रों के हवाले से डिप्टी सीएम के पद से दिनेश शर्मा की छुट्टी भी तय मानी जा रही है और उनकी जगह दूसरे ब्राह्मण चेहरे ब्रजेश पाठक की बतौर डिप्टी सीएम एंट्री हो सकती है.

  • योगी सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं.
  • बीजेपी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं.
  • लोकसभा-राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं.

वहीं बात मंत्रियों की हो तो कई पुराने चेहरों पर विश्वास कायम दिख रहा है और नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक=

  • कन्नौज से विधायक असीम अरूण.
  • बलिया से विधायक दयाशंकर सिंह.
  • नोएडा से विधायक पंकज सिंह को कैबिनेट में जगह मिल सकती है.

वहीं पिछली कैबिनेट के चेहरे सिद्धार्थनाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा की भी वापसी तय मानी जा रही है. सूत्रों के हवाले से योगी कैबिनेट का ट्रेलर तो आ चुका है, पूरी पिक्चर क्या होगी इसका इंतजार बाकि है.

यह भी पढ़ें-

Delhi: कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक खत्म, बजट सत्र में सरकार को घेरने के प्लान पर हुई चर्चा

तेलंगाना के मंत्री KTR की सेना के अधिकारियों को चेतावनी, जानिए क्यों कहा- ‘सैन्य छावनी की बिजली-पानी काट दूंगा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget