एक्सप्लोरर

दिल्‍ली-NCR की हवा में जहर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: केजरीवाल ने किया कल से प्राइमरी स्‍कूल बंद करने का ऐलान, हरियाणा सरकार आज लेगी फैसला

Delhi Air Pollution: दिल्ली सीएम ने कहा कि इस मामले में किसानों के साथ मिलकर कई कदम उठाए जाएंगे और अगले साल तक इसके नतीजे दिख जाएंगे.

Arvindk Kejriwal On Pollution: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते प्रदूषण के चलते शुक्रवार को प्राइमरी स्कूल बंद करने का एलान किया. उनकी यह घोषणा कल (शनिवार) से लागू हो जााएगी. इसके साथ ही, आउट डोर एक्टिविटी पर भी रोक लगा दी गई है. सीएम केजरीवाल ने फौरन केन्द्र सरकार से इस बारे में कदम उठाने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफ़ी ज़्यादा हो गया है. लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है. ये सिर्फ़ दिल्ली की नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत की समस्या है. दिल्ली के अलावा हरियाणा और यूपी के कई शहरों में हवा बेहद ख़राब चल रही है. केजरीवाल ने आगे कहा कि इसके लिये कई लोकल कारण है. एक राज्य की गाँव एक राज्य में नहीं रहती इधर से उधर जाती है. केन्द्र सरकार को कदम उठाने चाहिये. उन्होंने  कहा ये समय राजनीति का या गाली देने का नहीं है. दिल्ली सीएम ने कहा कि पंजाब में पराली जल रही तो इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं, क्योंकि वहां पर हमारी सरकार है. दिल्ली सीएम ने कहा कि इस मामले में किसानों के साथ मिलकर कई कदम उठाए जाएंगे और अगले साल तक इसके नतीजे दिख जाएंगे.

केजरीवाल बोले- प्रदूषण सिर्फ दिल्ली की समस्या नहीं

केजरीवाल ने कहा कि हमारे ऊपर उंगली उठाने का सवाल नहीं है. हम मानते हैं पंजाब में पराली जल रही है. लेकिन जब तक किसान को समाधान नहीं मिलेगा तो वो क्या करेगा. उसकी ज़िम्मेदार नहीं है. हम इसकी ज़िम्मेदारी लेते हैं अगर पंजाब में पराली जल रही है तो. मान सरकार ने कई कदम उठाये है. कुछ सफलता मिली, कुछ नहीं मिली. लेकिन अब जब लगे हुये को अगले साल तक ठोस समाधान निकलेगा. इसमें कोई ब्लेम गेम नहीं है. पराली जल रही है उसके लिये हम ज़िम्मेदार हैं, ये हम मानते हैं.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश देने की मांग वाली एक याचिका दायर की गई है. इस याचिका पर 10 नवंबर को सुनवाई होगी. काउंसिल ने कहा, "पिछले कुछ सालों में एक्यूआई का स्तर कभी भी 500 के पार नहीं गया. यहां तक कि जो लोग फिट हैं वह भी बीमार पड़ रहे हैं. पंजाब में पराली जलाने के मामले में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जिस वजह से स्थिति और खराब हो गई है. हम सुप्रीम कोर्ट से इस पर आज या कल सुनवाई करने का अनुरोध करते हैं क्योंकि इसमें बड़े पैमाने पर लोगों के जीवन का अधिकार शामिल है."

राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी गंभीर होने की वजह से चारों तरफ धुंध है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 472 (गंभीर) श्रेणी में है. नोएडा में भी एक्यूआई लेवल 562 यानी 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है. 

हरियाणा में भी बैन की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती हवा और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के चौथे चरण के तहत विभिन्न उपायों और पाबंदियों को लागू करने के फैसले के बाद हरियाणा सरकार भी इस पर विचार कर रही है. गुरुवार में वायु गुणवत्ता गुरुवार को गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई और 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 430 रहा, जो इस सीजन का सबसे खराब था. डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार ने बताया कि अगले कदम के बारे में प्रशासन की तरफ से कोई फैसला फरीदाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदूषण बोर्ड के साथ बैठक के बाद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जहांगीरपुरी में 740, आनंद विहार में AQI लेवल बढ़कर हुआ 707, बिगड़ी आबोहवा पर BJP बोली- पार्ट टाइम सीएम कर रहे दिल्ली को बेकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget