एक्सप्लोरर

अंकित के परिवार से मिले केजरीवाल, कानूनी सहायता का दिया आश्वासन

केजरीवाल ने अंकित के परिवार से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्हें परिवार को सभी कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अंकित सक्सेना के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्हें परिवार को सभी कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया. बता दें कि गुरुवार की रात अंकित की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. उसका गुनाह इतना था कि उसने दूसरे धर्म की लड़की सलीमा से प्यार किया था. आरोप है कि अंकित जिस लड़की से प्यार करता था, उसके परिवार के सदस्यों ने कथित रूप से उसे मार डाला है.

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अंकित के परिवार के सदस्यों के साथ भेंट के दौरान इस भयावह घटना पर दुख प्रकट किया. प्रवक्ता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और अंकित की मां का इलाज अच्छे से कराने का वादा किया है.’

 

अंकित की कथित प्रेमिका का परिवार उसके साथ उसके प्रेम संबंधों के विरुद्ध था क्योंकि दोनों अलग अलग समुदाय के थे. अंकित की हत्या के मामले में उसकी प्रेमिका के पिता, मां और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है. लड़की के नाबालिग भाई को भी पकड़ा गया है.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को अंकित के परिवार से भेंट की थी और केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया था. वहीं रविवार को केजरीवाल ने ट्वीट कर अंकित को इंसाफ दिलाने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि "अंकित के पिताजी से बात की. जो हुआ उसकी जितनी निंदा करें उतना कम है. अंकित को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी. हम हर सम्भव कोशिश करेंगे कि दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा हो. भगवान अंकित के परिवार को शक्ति दे. इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget