एक्सप्लोरर

केजरीवाल-कमल हासन आज चेन्नई में लंच पर मिलेंगे, क्या एक्टर AAP में जाएंगे?

सियासी हलकों में केजरीवाल की इस य़ात्रा को तमिलनाडु की राजनीति में आप के कदम ज़माने की कोशिश के रुप में देखा जा रहा है.

चेन्नई: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तमिलनाडु के एक दिन के दौरे पर चेन्नई जायेंगे. इस दौरान वह मशहूर फ़िल्म अभिनेता कमल हासन से लंच पर मुलाकत करेंगे. हासन जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी के आगाज का ऐलान करने वाले हैं. तमिलनाडु की राजनीति में कदम ज़माने की कोशिश में AAP एक दिन की य़ात्रा के दौरान केजरीवाल चेन्नई स्थित तमिलनाडु सरकार के विश्वस्तरीय कौशल विकास केन्द्र का दौरा करेंगे. सियासी हलकों में केजरीवाल की इस य़ात्रा को तमिलनाडु की राजनीति में आप के कदम ज़माने की कोशिश के रुप में देखा जा रहा है. समझा जाता है कि केजरीवाल और हासन राज्य की राजनीति में भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे. हासन ने जताई थी राजनीति में रजनीकांत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा बता दें कि कुछ दिन पहले ही कमल हासन ने राजनीति में आने को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने राजनीति में रजनीकांत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी. हासन ने कहा था, ‘’सुपरस्टार रजनीकांत राजनीति में प्रवेश करते हैं तो मैं उनके साथ हाथ मिलाकर साथ काम करना चाहूंगा. हम दोनों हमेशा से ही अपने पेशे से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं. वो राजनीति में आ जाते हैं तो हम दोनों को राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी.' रजनीकांत ने भी दिए थे राजनीति में आने के संकेत  जून में रजनीकांत ने भी राजनीति में आने के संकेत दिए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई पार्टियों से उनकी बात भी चल रही थी. रजनीकांत ने कहा था कि वह इस संबंध में राजनेताओं से चर्चा कर रहे हैं और जब सब तय हो जाएगा, तो वह इस बारे में घोषणा करेंगे. पिछले कुछ महीनों में, हासन तमिलनाडु की वर्तमान राजनीति को लेकर काफी मुखर रहे हैं. कमल हासन ने ट्वीट करके एआईएडीएमके के दोनों गुटों के विलय पर निशाना भी साधा था. उन्होंने लिखा था, ‘’गांधी टोपी, कश्मीरी टोपी और अब जोकर टोपी. क्या यह सब आपके लिए पर्याप्त है या आप अभी भी कुछ और चाहते हैं. तमिल लोग कृपया जवाब दें.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget