एक्सप्लोरर

सीएम केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति अब बेहतर, 3 महीने में पूरा होगा टीकाकरण अभियान

कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से जूझ रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान इसके संक्रमण के 19,832 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 341 मरीजों की मौत हो गयी.केजरीवाल ने यह निर्देश दिया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते किसी की मौत नहीं होना चाहिए. उन्होंने तीन महीने के अंदर वैक्सीनेशन ड्राइव को पूरा करने का निर्देश दिया.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब ऑक्सीन किल्लत से स्थिति बेहतर होती हुई दिख रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो यह सुनिश्चित करे कि बेड्स की कमी ना पड़े. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन किल्लत अब नियंत्रण में है.

ऑक्सीजन की कमी से ना जाए अब जान

इसके साथ ही, केजरीवाल ने यह निर्देश दिया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते किसी की मौत नहीं होना चाहिए. उन्होंने तीन महीने के अंदर वैक्सीनेशन ड्राइव को पूरा करने का निर्देश दिया. इधर, कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से जूझ रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान इसके संक्रमण के 19,832 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 341 मरीजों की मौत हो गयी.

 

वहीं कोरोना संक्रमण की दर लगातार दूसरे दिन 25 प्रतिशत से कम रही और 24.92 प्रतिशत हो गयी है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. विभाग के मुताबिक पिछले पांच दिनों में यह चौथी बार है जब कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही है. इससे पहले गुरुवार को राजधानी में कोविड-19 के 19,133 नए मामले सामने आए थे.

 

कोरोना वायरस संक्रमण के 19,832 नए मामलों के सामने आने के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 12,92,867 पहुंच गयी जिसमें से 11.83 लाख इस जानलेवा वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. इस दौरान कोविड-19 के 341 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 18,739 हो गयी है. दिल्ली में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 91,035 है.

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कंटेनमेंट जोन

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पतालों में आरक्षित 22,097 बिस्तरों में से केवल 2,175 बिस्तर ही खाली हैं. कोरोना के 50,425 मरीज घर में क्वारंटाइन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं. इस दौरान राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है और इनकी संख्या बढ़कर 50,785 हो गयी है.

 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,14,657 लोगों को कोविड-19 के टीके की खुराक दी गयी जिनमें से 80,306 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए तीन मई से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक इस आयु वर्ग के 1.84 लाख लोग टीके की खुराक ले चुके हैं. सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बृहस्पतिवार शाम तक 38.88 लाख लोग कोविड-19 टीके की खुराक ले चुके हैं.’’

ये भी पढ़ें: कैसे रोक सकते हैं कोरोना की तीसरी लहर? केन्द्र सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget