एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने बिहार के लोगों को अपमानित किया है, सबक सिखाएगी जनता - सुशील कुमार मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता से मेरी अपील है कि वे 8 फरवरी को पोलिंग बूथ तक जाएं और केजरीवाल की अराजक सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए भारी संख्या में वोट दें.

नई दिल्ली: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मटियाला, नजफगढ़ और बादली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. सुशील मोदी ने जमकर अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दिल्ली में हुई इस रैली का असर उत्तर प्रदेश-बिहार से आए और दिल्ली में बस गए लाखों मतदाताओं पर पड़ेगा और लोग उस अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने का काम करेगी, जिसने बिहार के लोगों को अपमानित करने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि मेरी इस रैली का झटका केवल केजरीवाल को ही नहीं बल्कि कांग्रेस को महसूस होगा. हम इस बात के लिए शुक्रगुजार हैं कि दिल्ली की जनता हमें सुन रही हैं, हमारा सपोर्ट कर रही है.

सुशील कुमार मोदी ने शाहीनबाग पर कहा कि ये दोनों पार्टियां जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही हैं, क्योंकि इनके पास अब कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए जनता से ये झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की पहली एनडीए सरकार नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता तो बढ़ाएगी और शाहीनबाग की जिल्लत से निजात भी दिलाएगी.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मटियाला से बीजेपी प्रत्याशी राजेश गहलोत, नजफगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी अजीत सिंह खड़खड़ी और विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. सभा में सुशील कुमार मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की.

जनसभा में सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक कारणों से प्रताड़ित हिंदू, सिख, ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए संशोधित कानून लागू कर लाखों लोगों को राहत दी है, लेकिन कुछ लोग इसका बजाय विरोध करके माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों को डराने का कार्य कर रहे हैं, जबकि यह कानून महात्मा गांधी और नेहरू जैसे नेताओं की इच्छा के अनुकूल हुई है व इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करना चाहिए. उन्होंने कहा कि CAA के नाम पर लोगों को बरगलाकर अपनी राजनीति चमकाने वालों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि टुकुड़े-टुकड़े गैंग और वामदल भी खूब आग में घी डालने का काम कर रहे हैं.

महाराष्ट्र: तीन दिन के अंदर महिलाओं को जिंदा जलाने की तीन वारदातें, सरकार पर उठे सवाल

दिल्ली चुनाव: AAP पार्षद रिंकू माथुर, प्रजापति समाज की अध्यक्ष आरती प्रजापति ने थामा बीजेपी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget